टेक एंड गैजेट्स

Lava Agni 4 महंगे स्मार्टफोन्स के छुड़ाएगा छक्के, Samsung-OnePlus को टक्कर देंगे इसे फीचर्स

स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर भी बाजार में एक तगड़ा स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Lava Agni 4 होगा। कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करेगी। लावा का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Google, Samsung और OnePlus के प्रीमियम स्मार्टफोन को सीधी टक्कर दे सकता है।

Image

लावा जल्द लॉन्च करेगा फ्लैगशिप स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Lava Agni 4 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपकमिंग Agni सीरीज फोन का पहला टीजर शेयर किया है। टीजर में ब्लैक शेड में फोन को दिखाया गया है, जिसमें होरिजॉन्टली अलाइन्ड रियर कैमरा यूनिट नजर आ रहा है। Lava Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट और 6.78-इंच डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 7,000mAh बैटरी हो सकती है। Lava Agni 4 भारत में अक्टूबर पिछले साल लॉन्च हुए Lava Agni 3 का सक्सेसर होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट दिया गया था।

2025 की शुरुआत से लेकर अब तक एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स ने बाजार में कदम रखा । स्मार्टफोन मेकर कंपनियों ने इस साल बजट से लेकर फ्लैगशिप और प्रीमियम सेगमेंट में कई सारे तगड़े स्मार्टफोन्स लॉन्च किए। हालांकि स्मार्टफोन लॉन्चिंग का सिलसिला अभी यहीं थमने वाला नहीं है। 2025 खत्म होने से पहले कुछ बड़े धमाके देखने को मिलने वाले हैं। स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर भी बाजार में एक तगड़ा स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Lava Agni 4 होगा। कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करेगी। लावा का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Google, Samsung और OnePlus के प्रीमियम स्मार्टफोन को सीधी टक्कर दे सकता है।

कंपनी ने लॉन्च किया टीजर

लावा की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट पर Lava Agni 4 का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। कंपनी ने इसके टीजर में फोन को ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ दिखाया गया है। टीजर में स्मार्टफोन को होरिजॉन्टली सेट किया गया रियर कैमरा यूनिट से भी पर्दा उठ गया है। अगर आप फेस्टिव सीजन में मिड रेंज फ्लैगशिप लेवल का स्मार्टफोन खरीदने की पलानिंग कर रहे हैं तो आप कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं। लावा का यह धांसू स्मार्टफोन हमें जल्द ही बाजार में देखने को मिल सकता है।

Lava Agni 4 की लॉन्चिंग की बात करें तो कंपनी की तरफ से कंफर्म कर दिया गया है कि नवंबर के महीने में इसे मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल अभी कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। आपको बता दें कि लावा की अग्नि सीरीज हमेशा से एक अट्रैक्टिव और पॉपुलर सीरीज रही है। लीक्स की मानें तो कंपनी Lava Agni 4 को 20 से 25 हजार रुपये से सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस कीमत में भी यह स्मार्टफोन सैमसंग, गूगल, वनप्लस और वीवो के प्रीमियम स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है।

Lava Agni 4 के संभावित फीचर्स

  • Lava Agni 4 में आपको कम कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन वाले फीचर्स मिलने वाले हैं।
  • इस स्मार्टफोन में कंपनी 6.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन दे सकती है जो कि फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ आएगी।
  • सिक्योरिटी की लिए स्मार्टफोन में आपको इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट मिलेगा।
  • परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में कंपनी ग्राहकों को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट का सपोर्ट दे सकती है।
  • स्मार्टफोन में आपको फ्लैगशिप-ग्रेड UFS 4.0 स्टोरेज का भी सपोर्ट मिल सकता है।
  • फोटोग्राफी के लिए अग्नि 4 के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप में दो 50 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे।
  • स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
  • फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए कंपनी ने 66W की फास्ट चार्जिगं का सपोर्ट दे सकती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article