टेक एंड गैजेट्स

7000mAh बैटरी के साथ मार्केट में दस्तक देगा Lava Agni 4 5G, लॉन्च से पहले जानें इसके धांसू फीचर्स

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस स्मार्टफोन के लिए इंतजार कर सकते हैं। हाल ही में Lava Agni 4 5G को BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) साइट पर लिस्ट किया गया है जिससे इसके इसके कई सारे फीचर्स का खुलासा हो गया है।

Image

लावा के अपकमिंग स्मार्टफोन में यूजर्स मिलेंग तगड़े फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने पिछले कुछ समय में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अब कंपनी एक बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। लावा बहुत जल्द भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है जो कि Lava Agni 4 5G होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को नवंबर महीने में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अभी इसके लॉन्च की सटीक डेट का खुलासा नहीं किया है। यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप कैटेगरी का फोन होगा जिसमें एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स होंगे।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस स्मार्टफोन के लिए इंतजार कर सकते हैं। हाल ही में Lava Agni 4 5G को BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) साइट पर लिस्ट किया गया है जिससे इसके इसके कई सारे फीचर्स का खुलासा हो गया है। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन को जुलाई में ऑनलाइन दिखाया गया था। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Lava Agni 3 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

BIS लिस्टिंग से यह पता चलता है कि जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। BIS पर स्मार्टफोन को LXX525 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लीक्स की मानें तो कंपनी इसमें कई सारे तगड़े फीचर्स देने वाली है। इस महीने की शुरुआत में लावा की तरफ से Lava Agni 4 का एक टीजर जारी किया गया है जिसमें ब्लैक कलर देखने को मिला था। इस स्मार्टफोन में हॉरिजोन्टली अलाइन्ड पिल-शेप्ड कैमरा सेटअप मिलेगा।

Lava Agni 4 5G के संभावित फीचर्स

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो जिसमें दमदार बैटरी मिले तो यह Lava Agni 4 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन बाजार में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए Lava Agni 4 में 4nm टेक्नोलॉजी बेस्ड MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है। इसके कैमरा डिपॉर्टमेंट की बात करें तो इसमें पिल शेप्ड कैमरा मॉड्यूल में डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। इसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए जा सकते हैं। कंपनी इसे एंड्रॉयड 15 वर्जन के साथ लॉन्च कर सकती है।

Lava Agni 4 की संभावित कीमत

आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से पिछले साल Lava Agni 3 को अक्टूबर 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह कीमत इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी Lava Agni 4 को बाजार में 25000 रुपये से 30,000 रुपये के बजट में पेश कर सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article