लखटकिया Apple iPhone 17 Pro अचानक Orange से हुआ Pink, महंगा फोन लेकर अब माथा पकड़ रहे लोग!
Apple की तरफ से iPhone 17 सीरीज को सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। इस नई सीरीज में शामिल iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max ने जमकर लोगों का अपनी तरफ ध्यान खीचा था। अब दोनों ही आईफोन्स में कलर को लेकर एक बड़ी समस्या सामने आई है। इनक कलर पिंक होने लगे हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Oct 27 2025, 16:24 IST
Image Credit : Apple/Digit/Reddit01 / 09
आईफोन्स लवर्स के बीच में भगवे कलर वाले iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को खरीदने की भी होड़ मची हुई थी। लेकिन, अब इस भगवे कलर वाले आईफोन एक बड़ी समस्या देखने को मिल रही है। iPhone 17 Pro की कीमत 134900 रुपये है और इतने महंगे फोन ने यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है।
Image Credit : Apple/Digit/Reddit02 / 09
Cosmic Orange कलर वाले iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में कुछ बड़ी परेशानियां देखने को मिल रही हैं। खासतौर पर इसके कलर को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया में अलग-अलग तरह की शिकायत कर रहे हैं।
Image Credit : Apple/Digit/Reddit03 / 09
Reddit और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X के साथ-साथ दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में यूजर्स ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के Cosmic Orange कलर बदलने की जानकारी दी। कई सारे यूजर्स ने बताया कि उनके बैक पैनल का मैटल पार्ट अचानक ऑरेंज कलर से पिंक कलर में बदल गया है।
Image Credit : Apple/Digit/Reddit04 / 09
iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के Cosmic Orange कलर के बदलने की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि फोन के बैक पैनल कलर भगवे से गुलाबी रंग को हो गया है। कुछ फोटोज में रोज गोल्ड कलर भी देखने को मिला।
Image Credit : Apple/Digit/Reddit05 / 09
एक यूजर ने सोशल मीडिया में इस महंगे आईफोन में आई इस शिकायत को लेकर लिखा- भाई मेरा डेढ़ लाख का फोन गिरगिट की तरह रंग बदल रहा है, क्या यह आईफोन का कोई नया फीचर है? सोशल मीडिया में लोगों ने देखा कि आईफोन 17 के फोन के साइड का मेटल फ्रेम ऑरेंज से पिंक हो चुका है जबकि बाकी फोन अभी भी ऑरेंज ही है।
Image Credit : Apple/Digit/Reddit06 / 09
अगर बात करें कि आखिर क्यों iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के Cosmic Orange में बदलाव आ रहा है तो सबसे पहले बता दें कि यह कोई खराबी नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो कलर में बदलाव के पीछे साइंस एक बड़ी वजह है।
Image Credit : Apple/Digit/Reddit07 / 09
iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को 'एनोडाइज्ड एल्युमिनियम' से बनाया गया है। आसान शब्दों में समझाएं तो फोन की बॉडी के मेटल के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर चढ़ाई जाती है जो इसे खरोज और जंग से बचाती है। ये लेयर ही फोन को उसका ऑरेंज कलर भी देती है। वैसे तो यह लेयर काफी सेफ है लेकिन कुछ केमिकल्स के सामने यह कमजोर पड़ जाती है।
Image Credit : Apple/Digit/Reddit08 / 09
रिपोर्ट्स की मानें तो जिन लोगों के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के कलर में बदलाव हो रहा है उन्होंने फोन को किसी गलत क्लीनर से साफ किया होगा जिसकी वजह से फोन का कलर बदल रहा है। जैसे- हार्ड सेनिटाइजर या फिर दूसरे क्लीनर केमिकल के इस्तेमाल की वजह से ऐसी समस्या हो सकती है।
Image Credit : Apple/Digit/Reddit09 / 09
आपको बता दें कि Apple हमेशा यूजर्स को बताता है कि आईफोन को कैसे साफ करना चाहिए। एप्पल सपोर्ट पेज के मुताबिक फोन को क्लीन करने के लिए हमेशा 70% आइसोप्रोपाइल अल्कोहल वाले वाइप्स या फिर सॉफ्ट कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी फोन की बॉडी या फिर डिस्प्ले में हार्ड केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।