टेक एंड गैजेट्स

30 हजार से कम में लॉन्च होगा ये धांसू स्मार्टफोन, मिलेगा iPhone 16 वाला ये खास फीचर

Lava Agni 3: लावा अग्नी 2 स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले मिलने वाले हैं। जिसमें आगे की तरफ 120Hz वाला 6.78 इंच का फ्रंट डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।

Image

Lava Agni 3 (image-Lava)

Lava Agni 3: लावा ने अपने नए 5G फोन Lava Agni 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि इस फोन को कस्टमाइज़ेबल एक्शन की के साथ पेश किया जाएगा। जो आईफोन 16 के कैमरा बटन की तरह काम कर सकता है। इसके अलावा फोन में डॉल्बी एटमॉस और मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट मिलेगा।

कितनी होगी कीमत

हालांकि, कंपनी ने अूब तक फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है। इस फोन को 30 हजार से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। बता दें कि Lava Agni 2 को कंपनी ने 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था।

Lava Agni 3 के स्पेसिफिकेशन

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें दो डिस्प्ले मिलने वाले हैं। फोन में आगे की तरफ 120Hz वाला 6.78 इंच का फ्रंट डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल के बगल में पीछे की तरफ 1.74 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।

मिलेगा दमदार कैमरा

लावा अग्नि 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कैमरे के साथ एआई फीचर्स भी देखने मिल सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article