टेक एंड गैजेट्स

Karwa Chauth 2025 Wishes: करवाचौथ पर AI से क्रिएट करें खास मैसेज, इन Prompts को करें कॉपी-पेस्ट

Karwa Chauth 2025 Wishes: आज हम आपको ChatGPT, Google Gemini, Gork और Perplexity के लिए कुछ शानदार प्रॉम्प्ट्स बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप दूसरों से अलग और यूनिक मैसेज क्रिएट कर पाएंगे।

Image

करवाचौथ पर आप एआई की मदद से यूनिक फोटो और स्पेशल मैसेज क्रिएट कर सकते हैं।(फोटो क्रेडिट-iStock)

Karwa Chauth 2025 Wishes: 10 अक्टूबर 2025 को इस बार देशभर में करवाचौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। अगर आप करवाचौथ के त्यौहार पर अपने किसी खास को स्पेशल मैसेज भेजकर विश करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इस बार आप करवाचौथ की शुभकामनाएं भेजने के लिए आर्टफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों में ChatGPT, Google Gemini, Gork और Perplexity जैसे एआई टूल्स का जमकर इस्तेमाल बढ़ा है। अब आप इनका इस्तेमाल करके करवाचौथ के लिए यूनिक मैसेज क्रिएट कर सकते हैं।

आज हम आपको ChatGPT, Google Gemini, Gork और Perplexity के लिए कुछ शानदार प्रॉम्प्ट्स बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप त्यौहार के लिए शुभकामाना संदेश जनरेट कर सकते हैं।

AI Tool से ऐसे क्रिएट करें मैसेज

  • सबसे पहले आप ChatGPT, Google Gemini, Gork और Perplexity में से कोई एक टूल ओपन करें।
  • अब यहां आपको मैसेज क्रिएट करने के लिए चैट या प्रॉम्प्ट बॉक्स में Prompt लिखना होगा।
  • आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप जितना बेहतर और डिटेल प्रॉम्प्ट लिखेंगे आपको उतने ही यूनिक मैसेज मिलेंगे।
  • आपको बता दें कि अगर आप चाहते हैं तो प्रॉम्प्ट में मैसेज रिसीव करने वाले का नाम और स्पेसिफिक सेंटिमेंट डिटेल्स दे सकते हैं।
  • इसके बाद आपको एआई टूल की तरफ से शेयर किए गए मैसेज को कॉपी करके शेयर कर सकते हैं।

इन प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं

पत्नी के लिए प्रॉम्प्ट- Write a romantic and unique Karwa Chauth wish for my wife, mentioning how much I appreciate her love and sacrifice”.

हिंदी में प्रॉम्प्ट ऐसे दें– “करवाचौथ पर मेरी पत्नी को विश करने के लिए एक रोमांटिक करवाचौथ मैसेज लिखो जिससे यह पता चले कि मैं उन्हें कितना प्यार करता हूं और मेरी लाइफ में उनकी कितनी ज्यादा अहमियत है।

दोस्त के लिए: “Create a Special Karwa Chauth message to send to a Close friend, wishing her and her husband happiness and a long life”.

सोशल मीडिया के लिए: अगर आप सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर करने के लिए मैसेज क्रिएट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लिखना होगा- “Write a short and Special Karwa Chauth caption for an Instagram, Facebook and WhatsApp post featuring my partner and me”.

करवाचौथ विशेज के लिए AI इमेज बनाना

अगर आप करवा चौथ के लिए एक यूनिक इमेज बनाना चाहते हैं तो बता दें कि इसमें Gemini और Perplexity जैसे कुछ AI टूल्स आपके ग्रीटिंग्स के लिए कस्टम इमेज को जनरेट कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप एआई टूल का इस्तेमाल करके कैसे करवाचौथ के लिए स्पेशल विश मैसेज क्रिएट कर सकते हैं।

AI के जरिए करवाचौथ विशेज इमेज ऐसे करें क्रिएट

  • अगर आप करवाचौथ इमेज क्रिएट करने के लिए Google Gemini का इस्तेमला कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले gemini.google.com/app पर जाएं और फिर image प्रॉम्प्ट लिखें।
  • यूनिक इमेज जनरेज करने के लिए आपको एक सटीक प्रॉम्प्ट देना होगा। उदाहरण के लिए- “Create a image of a smiling married couple in traditional Indian dress, performing the Karwa Chauth ritual in the moonlight. Include details like a decorated thali, a sieve, diyas, and a full moon”.
  • इसके बाद एआई टूल आपको इमेज क्रिएट करके दे देगा औप इसे सेव और डाउनोड कर सकते हैं।
  • अगर आप फोटो पर टेक्स्ट ऐड करना चाहते हैं तो आप इमेज एडिटर टूल को इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Gmail से Zoho Mail पर स्विच करना है बेहद आसान, चुटकियों में ट्रांसफर हो जाएंगे सभी ईमेल्स, जानें प्रॉसेस
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article