टेक एंड गैजेट्स

Reliance अब मिनटों में आपके घर पहुंचाएगा सामान, Blinkit-Zepto को देगा टक्कर

JioMart to Enter Quick Commerce Space: शुरुआत में, जियोमार्ट 7-8 शहरों में किराने का सामान पहुंचाएगा। बाद में कंपनी 1,000 से ज्यादा शहरों तक पहुंच जाएगी। रिलायंस ही नहीं, वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट भी क्विक कॉमर्स सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में, ब्लिंकिट लगभग 40-45% बाजार हिस्सेदारी के साथ क्विक कॉमर्स में सबसे आगे है।

Image

JioMart

JioMart to Enter Quick Commerce Space: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भारत के क्विक कॉमर्स स्पेस में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वह ब्लिंकिट, बिगबास्केट, इंस्टामार्ट और जेप्टो जैसी कंपनियों को चुनौती देगी। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस का जियोमार्ट कम से कम 7-8 शहरों में अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस लॉन्च कर सकता है। इसके बाद इस सर्विस को देशभर के 1000 से अधिक शहरों में पेश किया जाएगा।

ब्लिंकिट और जेप्टो की छुट्टी करेगा JioMart!

टाइम्स ऑफ इंडिया ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि रिलायंस रिटेल का जियोमार्ट जल्द ही जोमैटो के ब्लिंकिट, टाटा समूह के बिगबास्केट, स्विगी के इंस्टामार्ट और जेप्टो को टक्कर देने के लिए सर्विस शुरू कर सकता है। शुरुआत में, जियोमार्ट 7-8 शहरों में किराने का सामान पहुंचाएगा। बाद में कंपनी 1,000 से ज्यादा शहरों तक पहुंच जाएगी। बता दें कि कंपनी यह कदम रिलायंस द्वारा अपनी 90 मिनट ग्रोसरी डिलीवरी सर्विस जियोमार्ट एक्सप्रेस को बंद करने के बाद उठा रही है।

30 मिनट में घर पहुंचाएगा सामान

रिपोर्ट के अनुसार, ग्रोसरी डिलीवरी सर्विस को बंद करने के बाद जियोमार्ट क्विक कॉमर्स सर्विस में हाथ अजमाएगा और 30 मिनट में ग्राहकों को सर्विस देने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि फिलहाल भारत में क्विक कॉमर्स सेक्टर में ब्लिंकिट, स्विगी और जेप्टो का राज है। यह प्लेटफार्म 10-15 मिनट के भीतर ग्रोसरी और नॉन-ग्रोसरी सामानों को घर-घर डिलीवर कर रहे हैं।

क्विक कॉमर्स कॉम्पिटिशन

रिलायंस ही नहीं, वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट भी क्विक कॉमर्स सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में, ब्लिंकिट लगभग 40-45% बाजार हिस्सेदारी के साथ क्विक कॉमर्स में सबसे आगे है। गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, ग्रोस ऑर्डर वैल्यु के संदर्भ में ऑनलाइन ग्रोसरी मार्केट का आकार वित्त वर्ष 24 तक लगभग 11 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जिसमें क्विक कॉमर्स लगभग 50% है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article