Reliance Jio भारत की नंबर 1 टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी के पास एक हेल्थ टेक प्लेटफॉर्म JioHealthHub है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स स्वास्थ्य सेवाओं को तेजी से एक्सेस कर सकते हैं और बिना समय गंवाए डॉक्टर्स से संपर्क भी किया जा सकता है। JioHealthHub का स्वामित्व जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड के पास है। ये एक स्टैंडअलोन ऐप है, जिसे स्मार्टफोन्स पर डाउनलोड किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में विस्तार से।
JioHealthHub के फीचर्स
ये ऐप इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो की तरह आपके और आपके हेल्थ को मैनेज करने में आपकी मदद करता है। यूजर्स अपनी हेल्थ को 100 से ज्यादा लैब पैरामीटर्स के जरिए चेक कर सकते हैं। ये हैं कुछ फीचर्स-
यूजर्स फैमिली प्रोफाइल फीचर के जरिए अपनी फैमिली के हेल्थ को मैनेज कर सकते हैं। दरअसल, इस प्लेटफॉर्म के जरिए रिमोटली हेल्थ को मॉनिटर किया जा सकता है। JioHealthHub के जरिए SpO2, टेम्परेचर, शुगर, ब्लड प्रेशर, ब्रीदिंग रेट और हार्ट रेट जैसी जरूरी चीजों को ट्रैक भी किया जा सकता है। साथ ही यूजर्स हर हेल्थ पैरामीटर के लिए डेली, वीकली, मंथली और ईयरली ट्रेंड को भी चेक कर सकते हैं।
इस ऐप के जरिए यूजर्स डॉक्टर्स से कंसल्ट भी कर सकते हैं। इसके अलावा मल्टीपार्टी फीचर के जरिए यूजर्स कहीं से भी अपनी फैमिली को डॉक्टर के टच में रख सकते हैं। JioHealthHub के जरिए यूजर्स X-rays, स्कैन, CDs, प्रेसक्रिप्शन और मेडिकल बिल्स जैसे हेल्थ रिकॉर्ड्स को भी स्टोर कर सकते हैं। ऐप में एक हेल्थ फीड भी है, जो कैंसर, हार्ट डिसऑर्डर, अस्थमा और डायबिटिज जैसी बीमारियों पर लेटेस्ट इंफॉर्मेशन देता है।
साथ ही ये ऐप यूजर्स को पास के ब्लड बैंक और दवाई दुकानों की जानकारी भी देता है। इन सबके अलावा भी इसमें कई फीचर मिलते हैं। ऐसे में आप खुद इसे डाउनलोड कर एक्सपीरिएंस कर सकते हैं।
