टेक एंड गैजेट्स

299 रुपये में सालभर मिलेगा OTT का मजा, जियो लाया कमाल का रिचार्ज प्लान, देखें फायदे

JioCinema Premium Annual Plan: यह विज्ञापन-फ्री (खेल और लाइव को छोड़कर) वार्षिक प्लान आपको एक समय में किसी भी एक डिवाइस पर 4k क्वालिटी तक प्रीमियम कंटेंट देखने की सुविधा देता है। यानी आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 4K में जियो सिनेमा प्रीमियम कंटेंट को देख सकेंगे। सर्विस में विशेष सीरीज, फिल्में, हॉलीवुड, किड्स और टीवी मनोरंजन भी शामिल हैं।

Image

JioCinema Premium

JioCinema Premium Annual Plan: जियो ने ओटीटी लवर्स के लिए तोहफा देते हुए नए जियोसिनेमा प्लान को पेश कर दिया है। नया प्लान साल भर की वैलिडिटी के साथ आता है। इसकी कीमत 299 रुपये है। इससे पहले जियो ने जियोसिनेमा प्रीमियम के लिए 29 रुपये प्रतिमाह कीमत वाले प्लान को पेश किया था। वहीं चार डिवाइस के लिए इस प्लान की कीमत 89 रुपये प्रतिमाह है।

JioCinema Premium Annual Plan: 299 रुपये वाले प्लान के फायदे

जियो के 299 रुपये (50% छूट) वाले सालाना प्लान में 12 महीनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद आप एक साल तक जियो सिनेमा के प्रीमियम कंटेंट का मजा ले सकते हैं। पुराने प्रीमियम प्लान की तुलना में यह एक बेहतर डील है, जिसकी कीमत पहले 999 रु प्रति वर्ष थी।

4K में देख सकेंगे कंटेंट

यह विज्ञापन-फ्री (खेल और लाइव को छोड़कर) वार्षिक प्लान आपको एक समय में किसी भी एक डिवाइस पर 4k क्वालिटी तक प्रीमियम कंटेंट देखने की सुविधा देता है। यानी आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 4K में जियो सिनेमा प्रीमियम कंटेंट को देख सकेंगे। हालांकि, प्लान पर डिस्काउंट यह दिखाता है कि भविष्य में प्लान की कीमत में बढ़ोत्तरी हो सकती है। क्योंकि इस बिना छूट के इस प्लान की मूल कीमत 599 रुपये है।

क्या है जियो सिनेमा प्रीमियम

JioCinema प्रीमियम, JioCinema की एक मेंबरशिप सर्विस है जो 4K क्वालिटी में विज्ञापन-फ्री कंटेंट देखने की सुविधा देता है। सर्विस में विशेष सीरीज, फिल्में, हॉलीवुड, किड्स और टीवी मनोरंजन भी शामिल हैं। जियो सिनेमा प्रीमियम अब दो मासिक प्लान और एक वार्षिक प्लान उपलब्ध करा रहा है। इनकी कीमत 29 रुपये, 89 रुपये और 299 रुपये है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article