टेक एंड गैजेट्स

अब ग्वालियर और जबलपुर के लोग उठाएंगे Jio True 5G सर्विस का मजा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 6, 2023, 04:24 PM IST

मध्यप्रदेश के Gwalior और Jabalpur में Reliance ने Jio True 5G इंटरनेट सेवा शुरू कर दी है. इन्हें मिलाकर अब देशभर के कुल 72 शहरों में जिओ 5जी सेवा शुरू की जा चुकी है. बेहद तेज रफ्तार ये इंटरनेट ग्राहकों का एक्सपीरियंस बदल देगा.

Image

रिलायंस जियो अब प्रदेश के 4 बड़े शहरों में 5जी सेवा देने वाला पहला और एकमात्र टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर और जबलपुर हुए 5G
  • जिओ ट्र्रू 5जी इंटरनेट सेवा शुरू
  • देशभर के कुल 72 शहरों हुए 5G

Jio True 5G In Gwalior And Jabalpur: रिलायंस जियो ने आज मध्यप्रदेश के दो बड़े शहरों ग्वालियर और जबलपुर में जियो ट्रू5जी सेवा लॉन्च करने का एलान किया। इसके साथ ही देश के 72 शहरों में अब तक जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च हो चुकी है। जियो ट्रू 5जी सेवा तेजी से लॉन्च हो रही है और अधिकतर शहरों में सिर्फ जियो की ही 5जी सेवा है। इससे जियो ग्राहकों को टेक्नोलॉजी के परिवर्तनकारी फायदे मिल रहे हैं। प्रदेश के इंदौर में हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को देखते हुए जियो ने 2 और शहरों में अपने 5जी नेटवर्क को मजबूत किया है। रिलायंस जियो अब प्रदेश के 4 बड़े शहरों में 5जी सेवा देने वाला पहला और एकमात्र टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। इससे पहले जियो इंदौर और भोपाल में भी ट्रू5जी सेवा लॉन्च कर चुका है।

ग्वालियर और जबलपुर में जियो ट्रू 5जी शुरू

आज से ग्वालियर और जबलपुर के जियो यूजर्स को 'जियो वेलकम ऑफर ' के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को मुफ्त में 1 Gbps+ की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। लॉन्च के मौके पर जियो के प्रवक्ता ने कहा कि, '' हमें ग्वालियर और जबलपुर में जियो ट्रू 5जी शुरू करते हुए खुशी हो रही है। जियो मध्यप्रदेश में टेलीकॉम ग्राहकों की पहली पसंद है और ये लॉन्च जियो की मध्यप्रदेश के लोगों के लिए प्रतिबद्धता को दिखाता है। हमें विश्व स्तरीय सुविधा और बेहतर टेलीकॉम नेटवर्क देते हुए गर्व है। जियो ट्रू 5जी से मध्यप्रदेश के लोगों के लिए ई-गवर्नेस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और छोटे उद्योगों के लिए विकास के अनंत दरवाजे खुलेंगे।

आधुनिक टेक्नोलॉजी सपोर्ट मिलेगा

हम माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, राज्य सरकार और मध्यप्रदेश प्रशासन की टीम के आभारी हैं कि उन्होंने प्रदेश को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में निरंतर सहयोग किया। जियो के इस लॉन्च से इंदौर में होने वाले आगामी 17वें प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी सपोर्ट मिलेगा। इवेंट में शामिल होने वाले डेलिगेट्स अब विश्व स्तरीय स्टैंडअलोन जियो ट्रू 5जी नेटवर्क के साथ व्यापक नेटवर्क क्षमता, जीबीपीएस में स्पीड और अल्ट्रा लो लेटेंसी का अनुभव कर सकेंगे।" जियो की दिसंबर 2023 तक भारत के हर शहर और तालुका में जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च करने की योजना है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article