टेक एंड गैजेट्स

मुकेश अंबानी का दिवाली गिफ्ट! 91 रुपये में पूरे महीने चलेगा सिम, कॉलिंग-डेटा भी मिलेगा

Jio Recharge Plan: इस खास प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 50 एसएमएस और रोजाना 100 एमबी डेटा शामिल है। इस प्लान में जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा कुछ और जियो रिचार्ज प्लान भी हैं जो आपको फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करते हैं।

Image

Mukesh Ambani (Image Source: iStockphoto)

Jio Recharge Plan: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने हाल की में अपने रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई है। लेकिन कंपनी ने अब कुछ नए प्लान भी पेश किए हैं, जो कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। इन प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ कई तरह के फायदे मिलते हैं। इन प्लान में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस सर्विस शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को जियो ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा।

जियो ₹91 रिचार्ज प्लान

यह प्लान जियो फोन यूजर्स के लिए है। 91 रुपये वाले इस खास प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 50 एसएमएस और रोजाना 100 एमबी डेटा शामिल है। इस प्लान में जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। हालांकि, जियो सिनेमा प्रीमियम के लिए आपको अलग से पैसा देना होगा, यदि आप इसे एक्सेस करना चाहते हैं तो। इस प्लान को माय जियो ऐप के जरिए चेक किया जा सकता है।

जियो 349 रुपये रिचार्ज प्लान

28 दिन की वैलिडिटी के साथ अन्य प्लान की बात करें तो इसमें 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान सबसे पॉपुलर है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलेंगे। इसके अलावा प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा भी मिलेगा। प्लान के साथ जियो ऐप का भी एक्सेस मिलता है। वर्क फ्रॉम होम के लिए यह प्लान बेस्ट है।

जियो 329 रिचार्ज प्लान

यदि आप कम डेटा वाला प्लान चाहते हैं तो जियो 329 रिचार्ज प्लान की तरफ जा सकते हैं। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा प्लान में 100 SMS, 1.5GB 4G डेटा रोजाना और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान के साथ आप अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा को एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article