टेक एंड गैजेट्स

46 करोड़ यूजर्स को Jio का तोहफा! 895 रुपये में 11 महीने तक कॉलिंग की नो-टेंशन, 2GB डेटा भी मिलेगा

Reliance Jio New Prepaid Plan: रिलायंस जियो के इस प्लान की खास बात यह है कि इस प्लान में आपको 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यानी 895 रुपये की कीमत पर आप जियो सिम को 11 महीने तक एक्टिव रख सकते हैं। इसके अलावा प्लान में 11 महीने के लिए ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

Image

Jio 895 Prepaid Plan

Reliance Jio New Prepaid Plan: रिलायंस जियो ने 46 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 895 रुपये है। जियो का नया पेश किया गया 895 रुपये का प्लान उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने मासिक बजट को हिलाए बिना लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। यानी जियो का यह प्लान आपकी सेकेंडरी सिम के लिए बेस्ट प्लान हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे।

Jio 895 Prepaid Plan: 11 महीने तक रिचार्ज की नो-टेंशन

रिलायंस जियो के इस प्लान की खास बात यह है कि इस प्लान में आपको 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यानी 895 रुपये की कीमत पर आप जियो सिम को 11 महीने तक एक्टिव रख सकते हैं। इसके अलावा प्लान में 11 महीने के लिए ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

Jio 895 Prepaid Plan: प्लान के अन्य फायदे और डेटा

  • जियो के इस प्लान में 11 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • जियो के 895 रुपये वाले प्लान में हर 28 दिनों के लिए 2GB डेटा मिलता है। यानी इस प्लान के साथ आप इंटरनेट से कनेक्ट रह सकते हैं, कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं और वेब ब्राउज कर सकते हैं।
  • प्लान में 50 SMS प्रतिदिन की सुविधा भी मिलती है। यह 50SMS हर 28 दिन के लिए मिलते हैं और महीना खत्म होने के बाद फिर से एक्टिवेट हो जाते हैं।
  • इसके अलावा प्लान में जियो ऐप्स का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें Jio TV, Jio Cloud और Jio Cinema का भी सपोर्ट मिलता है। हालांकि, जियो सिनेमा प्रीमियम के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article