टेक एंड गैजेट्स

59 रुपये में 7 दिन तक मजे दी मजे! BSNL ने पेश किया सबसे काम का प्रीपेड प्लान

BSNL Launches New Prepaid Plans: बीएसएनएल के 59 रुपये वाले में यदि हर दिन की कीमत की बात की जाए तो आप इस प्लान में आज दैनिक लागत 8.43 रुपये में कॉलिंग और डेटा का लाभ ले सकते हैं। बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड जल्द 4G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है।

Image

BSNL Launches New Prepaid Plans

BSNL Launches New Prepaid Plans: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक साथ दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान की कीमत 58 रुपये और 59 रुपये है। बीएसएनएल का 58 रुपये का प्लान एक डेटा वाउचर है जबकि 59 रुपये का प्लान एक रेगुलर सर्विस वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान है। चलिए जातने हैं प्लान के फायदों के बारे में...

BSNL Rs 59 Prepaid Plan: 1GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

बीएसएनएल के 59 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 7 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यानी एक बार रीचार्ज कराने के बाद आपको 7 दिनों तक डेटा और कॉलिंग को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, इस प्लान के साथ कोई SMS सुविधा नहीं मिलती है।

बीएसएनएल के 59 रुपये वाले में यदि हर दिन की कीमत की बात की जाए तो आप इस प्लान में आज दैनिक लागत 8.43 रुपये में कॉलिंग और डेटा का लाभ ले सकते हैं।

BSNL Rs 58 Prepaid Plan: मिलेगा 2GB डेली डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के 58 रुपये का प्रीपेड प्लान एक डेटा वाउचर है। यानी इस प्लान का लाभ लेने के लिए आपके पास कोई मौजूदा प्लान होना चाहिए। 58 रुपये में आपको 7 दिनों की वैलिडिटी और 2GB डेली डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps हो जाती है। यानी ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड जल्द 4G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article