टेक एंड गैजेट्स

Jio ने चुपके से घटा दी इस प्लान की वैधता, पहले थी 90 और अब सिर्फ 30 दिन

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने करीब 52 करोड़ ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। Jio ने अपने एक ऐसे प्लान की वैधता को 90 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दी है जिसे यूजर्स काफी पसंद करते थे।

Image

Jio ने चुपके से घटा दी इस प्लान की वैधता, पहले थी 90 और अब सिर्फ 30 दिन

देश में रिचार्ज प्लान को लेकर लंबे समय से हंगामा हो रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में रिचार्ज प्लान (Jio Recharge Plan) पर काफी चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा बवाल 28 दिन की वैधता वाले प्लान को लेकर है। जियो (Jio) ने हाल ही में अपना एक मासिक प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत 339 रुपये है। इस प्लान में पूरे एक महीने की वैधता मिलती है और रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है।

अब इसी बीच जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए अपने एक प्लान की वैधता को 90 दिन से घटाकर सीधे 30 दिन कर दी है। आपको हैरानी होगी कि Jio ऐसा कैसे कर सकता है, लेकिन जियो ने ऐसा ही किया है। जियो का 195 रुपये वाला Cricket Data Pack पहले 90 दिनों की वैधता के साथ आता था, लेकिन अब कंपनी ने इसकी वैधता 30 दिन कर दी है।

Jio का 195 रुपये वाला Cricket Data Pack

जियो के इस 195 रुपये वाले प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें कुल 15 GB डेटा मिलता है। जैसा कि यह सिर्फ एक डेटा प्लान है तो आपको कॉलिंग और SMS की कोई सुविधा जियो के इस प्लान में नहीं मिलती है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए मिलता है जो कि IPL 2026 के सीजन में काफी जरूरी है।

Jio 195 Plan Details

Jio 195 Plan Details

Jio के अन्य Cricket Data Packs

79 रुपये का प्लान

Jio के पास एक 79 रुपये का भी क्रिकेट डेटा पैक है जिसमें कुल 3GB डेटा मिलती है और इसमें भी 30 दिनों की ही वैलिडिटी मिलती है। जियो का यह प्लान भी JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है जो कि 30 दिनों के लिए मिलता है।

Jio का 100 रुपये वाला क्रिकेट प्लान

जियो का एक 100 रुपये वाला भी क्रिकेट पैक है जिसमें अब 6GB डेटा मिलता है, जबकि पहले इसमें 5GB डेटा मिलता था। इस प्लान की वैधता भी 30 दिनों की है। यह प्लान भी 30 दिनों के लिए JioHotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article