टेक एंड गैजेट्स

Jio ने सिर्फ 799 रुपये में लॉन्च किया फोन, UPI भी चलेगा, मिलेंगे स्मार्टफोन वाले सारे फीचर्स

JioBharat V4 4G में सिंगल नैनो सिम का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कॉलिंग, बेसिक इंटरनेट और मनोरंजन सुविधाओं के साथ एक बजट 4G डिवाइस चाहते हैं।

Image

Jio ने सिर्फ 799 रुपये में लॉन्च किया फोन, मिलेंगे स्मार्टफोन वाले सारे फीचर्स, UPI भी चलेगा

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भारतीय बाजार में एक नया किफायती 4G फीचर फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने JioBharat V4 4G को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो कम कीमत में 4G कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

यह फोन उन लोगों के लिए बड़े काम का साबित हो सकता है जो महंगे स्मार्टफोन की वजह से 4G नेटवर्क पर अपग्रेड नहीं कर पा रहे हैं। JioBharat V4 4G में कीपैड वाला पारंपरिक फोन अनुभव बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें 4G नेटवर्क और एंटरटेनमेंट फीचर्स भी दिए गए हैं।

JioBharat V4 4G की कीमत और उपलब्धता

JioBharat V4 4G की कीमत 799 रुपये रखी गई है। यह फोन अब बिक्री के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे JioMart, जियो की आधिकारिक वेबसाइट, रिलायंस जियो के ऑफिशियल रिटेल स्टोर और रिलायंस डिजिटल से खरीद सकते हैं। यह फीचर फोन ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

JioBharat V4 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

JioBharat V4 4G में 1.7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है। फोन में 0.3 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें Unisoc चिपसेट दिया गया है, जो फोन के परफॉर्मेंस को संभालता है। इस फोन में 1000mAh की Li-Ion बैटरी दी गई है। वहीं, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

मिलेंगी जियो की कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स

JioBharat V4 4G में यूजर्स को कई जियो ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलती हैं। इनमें JioCompanion, जियोटीवी, जियो हॉटस्टार, जियोपे, जियोसावन और जियोफोटोज जैसी ऐप्स शामिल हैं। इन ऐप्स की मदद से यूजर्स मनोरंजन, डिजिटल पेमेंट UPI और अन्य सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2G से 4G अपग्रेड का मिलेगा फायदा

JioBharat V4 4G का सबसे बड़ा फीचर यह है कि यह पुराने कीपैड फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को 2G से 4G नेटवर्क पर जाने का विकल्प देता है। फोन में Jio के 4G नेटवर्क के जरिए वीडियो स्ट्रीमिंग, मूवी और स्पोर्ट्स हाइलाइट्स जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में FM रेडियो, 4G बैंड सपोर्ट और लाउड स्पीकर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article