टेक एंड गैजेट्स

Jio Down: देशभर में ठप पड़ी रिलायंस जियो की सर्विस, शिकायतों से भरा सोशल मीडिया

Jio Network Issue, Jio Down News Today: डाउनडिटेक्टर के अनुसार, मंगलवार दोपहर के आसपास समस्या में ज्यादा दिक्कत का सामना कर रहे हैं। 67 प्रतिशत रिपोर्ट नो सिग्नल के बारे में थीं, 19% मोबाइल इंटरनेट के बारे में थीं जबकि 14% जियोफाइबर के बारे में थीं।

Image

Jio Down

Jio Network Issue: रिलायंस जियो की सर्विस 17 सितंबर, 2024 को पूरे भारत में ठप हो गई है। जियो यूजर्स को अचानक नेटवर्क व्यवधान (Jio Network Issue) का सामना करना पड़ा। यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं। कई यूजर्स ने मंगलवार सुबह से ही मोबाइल कनेक्टिविटी और इंटरनेट सर्विस में समस्याओं का सामना करने की शिकायत की। सर्विस आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने भी जियो डाउन की पुष्टि की है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, दोपहर तक समस्या की रिपोर्ट करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।

दोपहर में ठप पड़ा जियो: Jio Network Issue

डाउन डिटेक्टर के अनुसार, 17 सितंबर, 2024 को दोपहर 12:08 बजे तक लगभग 10,476 यूजर्स ने नेटवर्क दिक्कत की रिपोर्ट की थी। वहीं सुबह 11.13 बजे 653 रिपोर्ट्स और आज सुबह 10.13 बजे सात रिपोर्ट्स दर्ज की गई। रिपोर्टों के एनालिसिस से पता चलता है कि 64% यूजर्स 'नो सिग्नल' समस्याओं का सामना कर रहे थे, जबकि 20% मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी से जूझ रहे थे, और 16% ने जियो फाइबर सर्विस के साथ समस्याओं की सूचना दी।

jio down

डाउनडिटेक्टर

सोशल मीडिया पर शिकायतों का तांता: Jio Network Issue

जियो की सभी सर्विसों में यह आउटेज देखने मिला है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजेंस ने मीम्स शेयर करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, " POV, आपके पास जियो सिम है और आपके घर का वाई-फाई भी जियो फाइबर है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब मैं बिना नकदी के किसी दुकान पर एसबीआई यूपीआई से भुगतान करने जा रहा था, तो जियो वालों ने अपना नेटवर्क बंद कर दिया।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "ठाणे और मुंबई में जियो नेटवर्क डाउन है। मुझे शुरू में लगा कि यह iOS 18 के अपडेट के कारण है ???? @JioCare @reliancejio #iOS18 #jiodown #jionetworkdown #ios18features #Trending।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article