टेक एंड गैजेट्स

Jio के 5-बेस्ट रिचार्ज प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री OTT

Jio 5 Best Recharge Plans With Unlimited 5G: जियो के इन प्लान्स में 2GB डेटा प्रतिदिन और True 5G ऑफर मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इनमें से कुछ प्लान फ्री OTT सब्सक्रिप्शन और 90 दिनों की JIOHOTSTAR मेंबरशिप के साथ आते हैं।

Image

Jio Best Recharge Plans

Jio Best Recharge Plans: यदि आप रिलायंस जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं और अपने लिए बजट में मोबाइल रिचार्ज की तलाश में हैं, लेकिन आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी चाहिए तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको जियो के बेस्ट 5 प्लान बता रहे हैं जो अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली एसएमएस और अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आते हैं।

जियो 198 रुपये प्लान

यह 2GB डेटा प्रतिदिन और True 5G डेटा के फायदे वाला सबसे सस्ता प्लान है। यानी कि इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलता है। प्लान में 14 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हैं, जिन्हें किफायती कीमत पर जरूरी मोबाइल सेवाएं चाहिए।

Jio 349 रुपये प्लान

जियो का यह प्लान भी 2GB डेटा प्रतिदिन और True 5G ऑफर करता है। इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। यानी प्लान के साथ आपको कुल 56GB 4G डेटा मिलता है, लेकिन यदि आप 5G यूजर्स हैं तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। इस प्लान के साथ फ्री में 90 दिनों के लिए JIOHOTSTAR का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio 629 रुपये प्लान

जियो के 629 रुपये वाले प्लान में आपको पूरे 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में भी आप True 5G ऑफर का फायदा ले पाएंगे। अन्य सभी फायदे की बात करें तो इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS और 2GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। इस प्लान के साथ भी फ्री में 90 दिनों के लिए JIOHOTSTAR का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio 859 रुपये प्लान

यह तीन महीने और True 5G डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान है। 859 रुपये से रिचार्ज कराने के बाद आपको 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 SMS और 2GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। इस प्लान के साथ भी आप फ्री में 90 दिनों तक फ्री JIOHOTSTAR का मजा ले सकेंगे।

Jio 1029 रुपये प्लान

जियो के 1029 रुपये वाले प्लान के साथ 3-3 ओटीटी का फ्री एक्सेस मिलता है, जिसमें Amazon Prime Video भी शामिल है। इस प्लान के अन्य फायदे 859 रुपये वाले प्लान की तरह ही मिलते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article