टेक एंड गैजेट्स

Jio या फिर Airtel किसका 3GB वाला प्लान है ज्यादा सस्ता, जानें ऑफर्स के मामले में कौन है आगे

दोनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों की जरूरत के मुकाबिक उन्हें कई सारे ऐसे प्लान्स भी ऑफर करती है। लिस्ट में कई प्लान्स ऐसे भी हैं जिसमें यूजर्स को हर दिन 3GB तक डेटा मिलता है। आइए आपको ऐसे कुछ अफोर्डेबल प्लान्स के बारे में बताते हैं।

Image

दोनो ही कंपनियों के पास एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

जियो और एयरटेल देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां है। यूजर्स के मामले में जियो नंबर एक कंपनी है। जियो के पास इस समय 50 करोड़ यूजर्स हैं। वहीं अगर एयरटेल की बात करें तो कंपनी के पास इस समय देशभर में करीब 39 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं। दोनों ही कंपनियां अपने-अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स ऑफर करती हैं। रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ने के बाद से मोबाइल यूजर्स के लिए हर हर महीने महंगा प्लान लेना मुश्किल हो चुका है। ऐसे में जब डेटा की बात हो तो यह टेंशन और भी बढ़ जाती है। अब यूजर्स को पहले की तुलना में अधिक डेटा के लिए अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं।

अगर आपके फोन में जियो या फिर एयरटेल का सिम कार्ड है तो आपके लिए काम की खबर होने वाली है। दोनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों की जरूरत के मुकाबिक उन्हें कई सारे ऐसे प्लान्स भी ऑफर करती है। लिस्ट में कई प्लान्स ऐसे भी हैं जिसमें यूजर्स को हर दिन 3GB तक डेटा मिलता है। आज हम आपको जियो और एयरटेल के ऐसे किफायती प्लान्स बताने जा रहे हैं जिसमें डेटा तो अधिक मिलता ही है साथ में दूसरे कई सारे धमाकेदार ऑफर्स भी मिलते हैं।

Jio के 3GB डेटा वाले रिचार्ज प्लान्स

जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी की लिस्ट में 3GB डेटा वाले प्लान्स भी मौजूद हैं। आइए आपको कुछ प्लान्स के बारे में बताते हैं।

  • Jio का 3GB डेली डेटा वाला सबसे अफोर्डेबल प्ला 449 रुपये का है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान में आपको कुल 84GB डेटा मिलता है। फ्री कॉलिंग के साथ ही इसमें हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। कंपनी प्लान में जियो टीवी और जियो क्लाउड की सुविधा भी देती है।
  • जियो का दूसरा 3GB डेटा वाला प्लान 1199 रुपये का है। इस प्लान में आपको 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 84 दिन तक अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग और हर दिन 3GB डेटा मिलता है। प्लान में कंपनी आपको डेली फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इसमें आपको जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
  • जियो के पास 1799 रुपये का प्लान भी मौजूद है। यह प्लान भी डेली 3GB ऑफर के साथ आता है। इस प्लान में भी दूसरे प्लान की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में भी आपको 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आपको बता दें कि जियो ग्राहकों को इस प्लान में नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है।

Airtel के 3GB डेटा वाले प्लान्स

  • आपको बता दें कि एयरटेल के पास 3GB डेली डेटा वाला कोई ऐसा प्लान नहीं है जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती हो। कंपनी के पास 838 रुपये का एक प्लान मौजूद है जिसमें हर दिन 3GB डेटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 56 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। एयरटेल इसमें एयरटेल एक्स्ट्रीम की सर्विस भी देता है।
  • Airtel के पोर्टफोलियो में 1798 रुपये का एक धमाकेदार प्लान मौजूद है। इस प्लान में भी आपको हर दिन 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो इसमें 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। प्लान में आपको सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही सभी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article