टेक एंड गैजेट्स

5G In India: दिल्ली में Jio के 5G नेटवर्क पर मिली 'सुपरफास्ट' स्पीड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 06:52 PM IST

अक्टूबर के महीने में एयरटेल और जियो दोनों ने ही अपने 5G नेटवर्क की शुरुआत भारत में कर दी है। एयरटेल ने 8 और जियो ने 4 शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत की है।

Image

Jio 5G

11 अक्टूबर: रिलायंस जियो ने 5जी स्पीड के ट्रायल में करीब 600 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की है। जबकि देश में हो रहे 5जी के रोल आउट की स्पीड लगभग 500 एमबीपीएस तक जा पहुंची है। ऊकला की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ।

ऊकला ने उन चार शहरों में औसत 5G डाउनलोड स्पीड की तुलना की है, जहां जियो और एयरटेल दोनों ने अपने 5जी नेटवर्क खड़े किए हैं। भारती एयरटेल ने आठ शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू की हैं। जियो का 5G बीटा ट्रायल, जिसे कंपनी 'Jio True 5G' बता रही है, अबतक चार शहरों 'दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी' में चुनिंदा उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध है।

ऊकला की 'स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस' रिपोर्ट के अनुसार, जून से अब तक के आंकड़े बताते है कि राजधानी दिल्ली में एयरटेल की औसत 5जी डाउनलोड स्पीड 197.98 एमबीपीएस रही जबकि जियो के नेटवर्क पर 5जी की औसत डाउनलोड स्पीड रिकॉर्ड 598.58 एमबीपीएस दर्ज की गई। यह एयरटेल की स्पीड से तीन गुना से भी अधिक है।

5जी की औसत डाउनलोड स्पीड में सबसे अधिक अंतर कोलकत्ता में देखने को मिला। एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 33.83 एमबीपीएस थी जबकि जियो की औसत डाउनलोड स्पीड करीब 14 गुना अधिक 482.02 एमबीपीएस थी।

वाराणसी अकेला ऐसा शहर था जहां जियो और एयरटेल की बीच 5जी स्पीड का मुकाबला बेहद करीबी रहा। जियो की 485.22 एमबीपीएस औसत डाउनलोड स्पीड के सामने एयरटेल ने 516.57 एमबीपीएस की औसत 5जी औसत डाउनलोड स्पीड दिखाई। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि, 'ऑपरेटर अभी भी अपने नेटवर्क को रीकैलिब्रेट कर रहे हैं। जब यह नेटवर्क को कमर्शियल यूज के लिए खोला जाएगा तो स्पीड और अधिक स्थिर होने की उम्मीद है।'

भारत के सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक मुंबई में एयरटेल एक बार फिर, जियो से कहीं पीछे छूट गया, जून 2022 से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जियो के 515.38 एमबीपीएस औसत डाउनलोड स्पीड की तुलना में एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड महज 271.07 एमबीपीएस रह गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article