टेक एंड गैजेट्स

तत्काल बुकिंग के समय ही ठप पड़ी IRCTC की वेबसाइट, दिवाली में कैसे घर जाएंगे लोग

IRCTC Down: आज यानी 17 अक्टूबर को अचानक से ठप पड़ गई है। इस समस्या ने यात्रियों के लिए यात्रा योजनाओं को मुश्किल बना दिया है, खासकर उन लोगों के लिए जो तत्काल बुकिंग कर रहे थे।

Image

IRCTC DOWN/Photo-Canva

IRCTC Down Tatkal Ticket Booking: दिवाली और छठ पूजा के मौके पर जहां लोग तत्काल टिकट के लिए लाखों जतन कर रहे हैं, वहीं रेलवे ने ऐन वक्त ही लोगों को धोखा दे दिया है। आज यानी 17 अक्टूबर को IRCTC की वेबसाइट अचानक से ठप पड़ गई और हैरान करने वाली बात यह है कि सुबह 10-11 बजे के बीच तत्काल टिकट की बुकिंग होती है और IRCTC की साइट इसी समय ठप हुई है जिसके लाखों लोगों के घर जाने का सपना अधर में लटक गया है। अब लोगों के सामने एक ही सवाल है कि वे अब घर कैसे जाएंगे।

IRCTC down

IRCTC down

ऐसे में IRCTC की वेबसाइट का ठप होना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। खासकर उन लोगों के लिए जो आखिरी वक्त पर बुकिंग करने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें टिकट बुक करना मुश्किल हो गया है।

वेबसाइट डाउन होने की वजहें

IRCTC की वेबसाइट पर इस तरह की समस्या पहले भी कई बार देखी गई है, लेकिन इस बार त्योहारों के समय बढ़ी हुई डिमांड और उच्च ट्रैफिक के चलते साइट पर क्रैश हो गया। तकनीकी कारणों से साइट पूरी तरह से डाउन हो गई, वेबसाइट पर 1 घंटे के लिए डाउनटाइम का मैसेज मिल रहा है, वैसे तो irctc ने साइट के डाउन होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन आमतौर पर इस तरह का डाउनटाइम मेंटेनेंस के लिए किया जाता है।

वेबसाइट पर लिखा है, 'अगले एक घंटे तक सभी साइटों के लिए बुकिंग और रद्दीकरण की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। रद्दीकरण/टीडीआर दाखिल करने के लिए, कृपया ग्राहक सेवा नंबर 14646, 08044647999 और 08035734999 पर कॉल करें या etickets@irctc.co.in पर ईमेल करें।'

क्या है यात्री की परेशानी?

दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों की भारी मांग को देखते हुए बुकिंग शुरू होते ही सीटें जल्दी भर जाती हैं। ऐसे में तत्काल बुकिंग सबसे आसान तरीका होता है, क्योंकि इसमें यात्री तात्कालिक रूप से सीट की बुकिंग कर सकते हैं। लेकिन वेबसाइट की तकनीकी समस्या ने इस विकल्प को भी मुश्किल बना दिया है। कई यात्री निराश होकर वापस लौटने पर मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग समय पर यात्रा शुरू करने में असमर्थ हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article