iQOO Neo 7 5G Price Cut: चीनी स्मार्टफोन निर्माता iQOO ने हाल ही में अपने गेमिंग फोन आईकू नियो 7 5जी (iQOO Neo 7 5G) को भारत में पेश किया है। अब इस फोन को बहुत कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। फोन के साथ 11 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 5जी प्रोसेसर और 20GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है।
iQOO Neo 7 5G: कीमत और ऑफर
8GB रैम+128GB स्टोरेज वाले iQOO Neo 7 की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई है, जबकि 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन 11,000 रुपये कम में मिल रहा है। डिस्काउंट के साथ फोन को क्रमशः 24,999 रुपये और 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन के साथ चुनिन्दा क्रेडिट कार्ड और अमेजन EMI कार्ड पर नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर के तहत 23,000 तक की छूट भी मिल रही है। फोन फ्रॉस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक दो कलर ऑप्शन में आता है।
iQOO Neo 7 5G: स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन में 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 5G प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 20GB तक एक्सपेंडेबल रैम सपोर्ट और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।
iQOO Neo 7 5G: कैमरा और बैटरी
कैमर सपोर्ट की बात करें तो नियो 7 में OIS सपोर्ट वाला 64MP प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। इसके साथ सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।iQOO Neo 7 5G के साथ 5,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसके साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ, OTG, NFC, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।
