टेक एंड गैजेट्स

वनप्लस-सैमसंग रह गए पीछे iQoo ने मारी बाजी! सबसे पहले मिलेगा पिक्सल का यह खास फीचर

iQoo 12 5G, iQoo 12 Pro 5G: कंपनी ने घोषणा की है कि iQoo 12 5G भारत में एंड्रॉयड 14-आधारित फनटच ओएस 14 के साथ लॉन्च होगा, जिससे यह एंड्रॉयड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ देश में लॉन्च होने वाला पहला गैर-पिक्सल स्मार्टफोन बन जाएगा। अमेजन और वेबसाइट दोनों पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है।

Image

iQoo 12 5G, iQoo 12 Pro 5G

Photo : Times Now Digital

iQoo 12 5G, iQoo 12 Pro 5G: स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने नए फ्लैगशिप फोन iQoo 12 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज को 7 नवंबर को ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। लाइनअप में iQoo 12 और iQoo 12 Pro शामिल हैं। बेस मॉडल को 12 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। iQoo 12 मॉडल में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट मिलेगा वहीं इस फोन को 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस किया जाएगा। इस सीरीज को एंड्रॉयड 14 से लैस किया जाएगा, जो लेटेस्ट एंड्रॉयड के साथ आने वाले पहला गैर-पिक्सल फोन होगा।

एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाला पहला गैर-पिक्सल फोन

कंपनी ने घोषणा की है कि iQoo 12 5G भारत में एंड्रॉयड 14-आधारित फनटच ओएस 14 के साथ लॉन्च होगा, जिससे यह एंड्रॉयड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ देश में लॉन्च होने वाला पहला गैर-पिक्सल स्मार्टफोन बन जाएगा। यानी वनप्लस-सैमसंग से पहले ही आईकू फोन के साथ यूजर एंड्रॉयड 14 का इस्तेमाल कर सकेंगे।

iQoo 12 5G देश में केवल अमेजन और आधिकारिक iQoo ई-स्टोर के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन और वेबसाइट दोनों पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है।

iQoo 12 सीरीज की स्पेसिफिकेशन

iQoo 12 5G को 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz तक की रिफ्रेश रेट से लैस होगा। डिस्प्ले के साथ HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा। यह पुष्टि की गई है कि फोन में चाइनीज वर्जन की तरह ही भारत में ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा।

iQoo 12 सीरीज का कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल 1/1.3-इंच प्राइमरी सेंसर, 100X डिजिटल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर और अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल सेंसर मिलेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article