टेक एंड गैजेट्स

सस्ते में iPhone खरीदने का सपना होगा पूरा, तारीख कर लें नोट

iPhone SE 4: iPhone SE 4 सबसे सस्ती iPhone बनेगा, जो Apple की AI तकनीकों को सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स को बेहतरीन AI एक्सपीरियंस मिलेगा। ये फोन iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा, जो यूजर्स को नए फीचर्स और आने वाले कई सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलेगा। एक और महत्वपूर्ण बदलाव है USB Type-C का सपोर्ट, जो Apple अब अपने सभी डिवाइसेस में देने लगा है।

Image

आ रहा है किफायती iPhone

Photo : Times Now Digital

iPhone SE 4: टेक दिग्गज एप्पल अगले हफ्ते अपनी सबसे सस्ते आईफोन, iPhone SE 4, लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस नए iPhone में कुछ शानदार बदलाव किए गए हैं, जो इसे पुराने iPhone SE 3 से अलग बनाते हैं। सबसे बड़ा अपडेट इसका डिजाइन है। iPhone SE 4 में पुराने होम बटन को हटा दिया जाएगा और इसमें एक आधुनिक लुक मिलेगा, जिसमें पतले बेजल्स और ऊपर की तरफ एक नॉच होगी, जो हाल के आईफोन मॉडल्स की तरह होगा।

मिलेगा Face ID का सपोर्ट

एक और बड़ा बदलाव ये है कि iPhone SE 4 में पहली बार Face ID दिया जाएगा, जो SE सीरीज का पहला फोन होगा जिसमें ये फीचर होगा। अब यूजर्स टच आईडी (Touch ID) की जगह फेस रिकॉगनिशन (Face Recognition) से फोन को अनलॉक कर सकेंगे, जो कि एप्पल के नए आईफोन के जैसा होगा। iPhone SE 4 में A18 चिपसेट होगा, जो iPhone 16 सीरीज जितनी पावरफुल परफॉर्मेंस देगा, यानी ये बजट फोन होने के बावजूद हाई-एंड परफॉर्मेंस देगा।

सस्ता लेकिन दमदार फीचर्स वाला फोन

iPhone SE 4 सबसे सस्ती iPhone बनेगा, जो Apple की AI तकनीकों को सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स को बेहतरीन AI एक्सपीरियंस मिलेगा। ये फोन iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा, जो यूजर्स को नए फीचर्स और आने वाले कई सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलेगा।

मिलेगा दमदार कैमरा सेटअप

जहां तक कैमरे की बात है, इसमें अब भी एक ही रियर कैमरा सेटअप होगा, लेकिन इस बार 48MP का नया सेंसर दिया जाएगा, जिससे कैमरा क्वालिटी और बेहतर होगी। एक और महत्वपूर्ण बदलाव है USB Type-C का सपोर्ट, जो Apple अब अपने सभी डिवाइसेस में देने लगा है। इससे चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा, क्योंकि iPhone 16 से ये सभी iPhones में स्टैंडर्ड बन जाएगा। इन सभी बड़े अपग्रेड्स के साथ, iPhone SE 4 एक सस्ती कीमत में हाई-एंड फीचर्स देने वाला फोन होगा, जो उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा, जो बजट में रहते हुए एक मॉडर्न iPhone चाहते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article