टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 Pro, Pro Max जल्द लॉन्च: बैटरी, कैमरा, कीमत और फीचर्स से जुड़ी बड़ी जानकारी

Apple अपने पारंपरिक शेड्यूल के अनुसार iPhone 18 Pro सीरीज को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकता है।

Image

iPhone 18 Pro, Pro Max जल्द लॉन्च: बैटरी, कैमरा, कीमत और फीचर्स से जुड़ी बड़ी जानकारी(Image Credits: X/@fairyprxncess)

Apple अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने की तैयारी में है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन सामने आए लीक्स से संकेत मिल रहे हैं कि 2026 में आने वाले ये iPhones बड़े बदलावों के साथ पेश किए जा सकते हैं। डिजाइन, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में यह सीरीज पिछले मॉडल्स से काफी अलग हो सकती है।

फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव संभव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार Face ID सेंसर को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट करने पर काम कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा पिल-शेप Dynamic Island हट सकता है। इसकी जगह स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट में छोटा पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा क्लीन और फुल-स्क्रीन अनुभव मिलेगा। हालांकि फोन का ओवरऑल डिजाइन iPhone 17 Pro जैसा ही रह सकता है, लेकिन फ्रंट लुक में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

कैमरा में मिल सकते हैं प्रो-लेवल फीचर्स

iPhone 18 Pro सीरीज में कैमरा अपग्रेड सबसे खास हो सकता है। लीक्स के अनुसार, Apple मैकेनिकल आइरिस सिस्टम दे सकता है, जिससे यूजर्स अपर्चर को कंट्रोल कर पाएंगे। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर होगी और पोर्ट्रेट शॉट्स में नेचुरल बैकग्राउंड ब्लर मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी नया 3-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर इस्तेमाल कर सकती है, जिसे संभवतः Samsung सप्लाई करेगा। इससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है।

A20 Pro चिपसेट से मिलेगी ज्यादा ताकत

नई iPhone 18 Pro सीरीज़ में Apple का A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। यह चिपसेट पहले के मुकाबले लगभग 15 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस और 30 प्रतिशत तक ज्यादा पावर एफिशिएंसी दे सकता है। इसके साथ ही Apple Intelligence फीचर्स भी और बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे।

बैटरी लाइफ में हो सकता है बड़ा सुधार

बैटरी के मामले में iPhone 18 Pro Max बड़ा अपग्रेड ला सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें करीब 5100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो अब तक के iPhones में सबसे बड़ी होगी। हालांकि बड़ी बैटरी के कारण फोन थोड़ा मोटा और भारी हो सकता है, लेकिन यूजर्स को पूरे दिन का बैकअप मिल सकता है।

डिस्प्ले साइज रहेगा लगभग समान

Apple इस बार स्क्रीन साइज में ज्यादा बदलाव नहीं कर सकता। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। Dynamic Island को पूरी तरह हटाया जाएगा या छोटा किया जाएगा, इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

लॉन्च टाइमलाइन और भारत में कीमत

Apple अपने पारंपरिक शेड्यूल के अनुसार iPhone 18 Pro और Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकता है। कीमत की बात करें तो कंपनी इस बार ज्यादा बढ़ोतरी नहीं कर सकती। फिलहाल iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 और Pro Max की ₹1,49,900 है, इसलिए नई सीरीज भी इसी रेंज में आ सकती है।

क्या इंतजार करना सही रहेगा?

अगर आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो iPhone 18 Pro सीरीज के संभावित अपग्रेड्स इसे एक मजबूत विकल्प बना सकते हैं। बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और नया डिजाइन इसे पिछले मॉडल्स से अलग बना सकता है, ऐसे में इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article