टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 Pro Max: अब तक का सबसे बड़ा कैमरा बदलाव! नई लीक में बड़ा खुलासा

iPhone 17 Pro Max के नए कैमरा डिज़ाइन की लीक रिपोर्ट सामने आई है। क्या Apple अपने पारंपरिक डिज़ाइन से हटकर कुछ नया लाने जा रहा है? जानें पूरी डिटेल्स।

Image

Phone 17 Pro Max के नए कैमरा डिजाइन की लीक रिपोर्ट

Photo : Twitter

Apple के आगामी iPhone 17 Pro Max को लेकर एक बड़ी लीक सामने आई है, जिसमें इसके नए डिजाइन का खुलासा हुआ है। प्रसिद्ध टिपस्टर सॉनी डिक्सन द्वारा साझा की गई तस्वीरों में MagSafe केस देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी अपने पारंपरिक कैमरा डिजाइन को पूरी तरह बदल सकती है।

नया 'कैमरा बार' डिजाइन

iPhone 17 Pro Max में अब तक का सबसे अलग कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्राइएंगल सेटअप तो बना रहेगा लेकिन कैमरा बंप अब क्षैतिज (horizontally) फैला होगा। LED फ्लैश, माइक्रोफोन और LiDAR स्कैनर को अब एक किनारे पर वर्टिकली रखा गया है, जो Google Pixel फोन की तरह दिखता है।

iPhone 17 मॉडल में क्या-क्या बदलाव संभव

  • iPhone 17 Pro में भी यही नया डिजाइन देखने को मिल सकता है।
  • iPhone 17 Air (जो Plus वेरिएंट की जगह लेगा) में सिर्फ एक कैमरा हो सकता है।
  • iPhone 17 स्टैंडर्ड वेरिएंट का डिजाइन iPhone 16 जैसा ही रहेगा।

लीक पर विवाद! क्या सच में बदलेगा डिजाइन?

हालांकि, ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने इस लीक पर सवाल उठाए हैं और इसे फर्जी स्केच पर आधारित बताया है। लेकिन The Information की पिछली रिपोर्ट में भी कहा गया था कि Apple बड़े, चौड़े कैमरा आइलैंड पर काम कर रहा है।

क्या Apple के लिए बड़ा बदलाव जरूरी है?

iPhone की गिरती बिक्री और पिछले पांच सालों से डिजाइन में खास बदलाव न होने के चलते, Apple को उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए नए लुक की ज़रूरत हो सकती है। अगर यह नया डिजाइन सच साबित होता है, तो यह iPhone की सबसे बड़ी विजुअल अपग्रेड में से एक होगा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article