iPhone 14 series लॉन्च होने के बाद Apple ने iPhone 13 की ऑफिशियल प्राइस कम कर दी थी। भारत में iPhone 13 की शुरुआती कीमत अब 69,900 रुपये हो गई है। लेकिन, थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर iPhone 13 काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। उदाहरण के तौर पर बात करें तो फ्लिपकार्ट पर फ्लैट डिस्काउंट के बाद iPhone 13 59,990 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही यहां बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है।
फ्लिपकार्ट पर फिलहाल बिग दिवाली सेल जारी है। इस दौरान अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के लिए प्लेटफॉर्म ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से भी साझेदारी की है, ऐसे में ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिससे डील और भी धमाकेदार हो जाएगी।
iPhone 13 की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 की बिक्री 59,900 रुपये में की जा रही है। ये ऑफिशियल प्राइस से 10,000 रुपये कम है। इसके अलावा SBI कार्ड होल्डर्स 1,250 रुपये की छूट का फायदा भी उठा सकते हैं। इसके बाद भी ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर के तहत 16,900 रुपये की छूट मिलेगा। अगर इन दोनों ऑफर्स को ऐड किया जाए तो ग्राहकों को ये नया फोन करीब 42,000 रुपये में मिल जाएगा। लेकिन, ध्यान रहे कि एक्सचेंज वैल्यू एक्सचेंज होने वाले फोन की कंडिशन पर डिपेंड करता है।
अब अगर बात करें कि क्या आपको iPhone 13 को इस कीमत पर खरीदना चाहिए? तो जवाब है कि बिल्कुल खरीदना चाहिए। क्योंकि, छोटे-मोटे बदलावों को अगर छोड़ दिया जाए तो ये iPhone 14 जैसा ही है। जबकि, iPhone 14 की शुरुआती कीमत भारत में 79,900 रुपये है। iPhone 13 में डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.1-इंच डिस्प्ले और A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है।
