iOS 26.2 का अपडेट हुआ रिलीज, बदल जाएगा आईफोन इस्तेमाल का अंदाज
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Dec 14, 2025, 12:10 PM IST
बीते कुछ हफ्तों से इसे डेवलपर और पब्लिक बीटा में टेस्ट किया जा रहा था, जिसके बाद अब इसका स्टेबल वर्जन रिलीज कर दिया गया है। इस अपडेट में Liquid Glass UI के लिए ज्यादा कस्टमाइजेशन, Apple Music में ऑफलाइन लिरिक्स समेत कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
लेटेस्ट बीटा अपडेट में आईफोन यूजर्स को मिले धमाकेदार फीचर्स।
Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.2 अपडेट रोलआउट कर दिया है। यह लेटेस्ट iPhone ऑपरेटिंग सिस्टम का दूसरा बड़ा अपडेट है, जिसे पहली बार सितंबर में जारी किया गया था। बीते कुछ हफ्तों से इसे डेवलपर और पब्लिक बीटा में टेस्ट किया जा रहा था, जिसके बाद अब इसका स्टेबल वर्जन रिलीज कर दिया गया है। इस अपडेट में Liquid Glass UI के लिए ज्यादा कस्टमाइजेशन, Apple Music में ऑफलाइन लिरिक्स समेत कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
iOS 26.2 अपडेट कैसे इंस्टॉल करें
Apple के अनुसार, जिन iPhone मॉडल्स को iOS 26.2 बीटा अपडेट मिला था, वे सभी अब इसका स्टेबल वर्जन इंस्टॉल कर सकते हैं।
- iPhone में Settings ऐप खोलें
- General > Software Update पर जाएं
- iPhone अपने आप नए अपडेट की जांच करेगा
- Download & Install पर टैप करें और नियम व शर्तें स्वीकार करें
- अपडेट पूरा होने तक इंतजार करें (इस दौरान फोन कुछ बार रीस्टार्ट हो सकता है)
iOS 26.2 में क्या है नया?
Apple Music में नए फीचर्स दिए गए हैं। अब Favourite Songs प्लेलिस्ट होम टैब के Top Picks सेक्शन में दिखेगी। यूजर गानों के लिरिक्स ऑफलाइन डाउनलोड कर सकेंगे और बिना इंटरनेट भी उन्हें देख पाएंगे। लॉक स्क्रीन और Liquid Glass UI मिलेगा यानी लॉक स्क्रीन की घड़ी (Clock) के लिए ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही Liquid Glass थीम की opacity बदलने की सुविधा भी मिलेगी।
इसके अलावा नए ओएस में बाढ़, प्राकृतिक आपदा और अन्य आपात स्थितियों की तुरंत चेतावनी, प्रभावित इलाकों का मैप और सुरक्षा से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिंक, Reminders में अलार्म सपोर्ट, Snooze ऑप्शन और Live Activity सपोर्ट भी मिलेगा, AirDrop हुआ ज्यादा सुरक्षित, अनजान लोगों को फाइल भेजते समय अतिरिक्त वेरिफिकेशन, भेजने वाले डिवाइस पर कोड एंटर करना होगा जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Podcasts ऐप में काफी बदलाव किया गया है जैसे एपिसोड्स के लिए ऑटोमैटिक चैप्टर्स, जिससे नेविगेशन आसान होगा। एपिसोड में बताए गए अन्य पॉडकास्ट के डायरेक्ट लिंक, जिन्हें तुरंत फॉलो किया जा सकता है। गेम्स को कैटेगरी, साइज और अन्य फिल्टर से सॉर्ट करने की सुविधा मिलेगी। रीयल-टाइम स्कोर अपडेट के लिए इन-गेम चैलेंज बैनर मिलेगा।