टेक एंड गैजेट्स

भारत में रोलआउट हुआ iOS 18, केवल इन आईफोन को मिलेगा अपडेट, जानें डाउनलोड का तरीका

iOS 18 Is Rolling Out in india: नए आईओएस 18 अपडेट से आईफोन में कई नए फीचर्स मिलेंगे। जिसमें होम स्क्रीन, लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर को कस्टमाइज करने की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा यूजर्स को ऐप और विजेट को भी कस्टमाइज करने की सुविधा मिलेगी।

Image

iOS 18

iOS 18 in india: भारत में आईओएस 18 का रोलआउट शुरू हो गया है। यदि आप आईफोन यूजर हैं तो आप अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से अपडेट कर सकते हैं। नए अपडेट में iPhone यूजर्स होम स्क्रीन, लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर को कस्टमाइज कर पाएंगे। यहां हम आपको आईओएस 18 अपडेट करने का तरीका और सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट बता रहे हैं।

iOS 18 के नए फीचर्स

नए अपडेट से आईफोन में कई नए फीचर्स मिलेंगे। जिसमें होम स्क्रीन, लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर को कस्टमाइज करने की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा यूजर्स को ऐप और विजेट को भी कस्टमाइज करने की सुविधा मिलेगी। यूजर्स डार्क मोड और वॉलपेपर को पूरी तरह से फ्रेम कर सकते हैं। इसके अलावा आइकन और विजेट डार्क या टिंटेड इफेक्ट को भी शामिल किया गया है।

इन डिवाइस को मिलेगा iOS 18 का अपडेट

  • आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो, आईफोन 16 प्रो मैक्स
  • आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो मैक्स
  • आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 14 प्रो मैक्स
  • आईफोन 13, आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो, आईफोन 13 प्रो मैक्स
  • आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12 प्रो, आईफोन 12 प्रो मैक्स
  • आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मैक्स
  • iPhone SE (दूसरी और तीसरी जनरेशन)

iOS 18 Download: ऐसे करें डाउनलोड

  • अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप खोलें।
  • जनरल पर जाएं, फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।
  • यदि iOS 18 उपलब्ध है, तो डाउनलोड और इंस्टॉल पर टैप करें।
  • अपडेट प्रोसेस को पूरा करने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
  • अपडेट के दौरान फोन रीस्टार्ट होगा और आप नए फीचर्स का मजा ले पाएंगे।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article