टेक एंड गैजेट्स

Instagram में आया YouTube शॉर्ट्स वाला बड़ा फीचर, Reels देखने का बदल जाएगा अंदाज

इंस्टाग्राम ने अपने क्रिएटर्स चैनल पर बताया है कि टैप-टू-पॉज फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है। इसका मकसद है कि यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल मिले, वे बेहतर तरीके से जुड़ सकें और कंटेंट को आराम से एंजॉय कर सकें।

Image

इंस्टाग्राम के इस नए फीचर का करोड़ों यूजर्स को मिलेगा फायदा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल शॉर्ट वीडियो मेकिंग से लेकर फोटो शेयरिंग तक के लिए करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए इंस्टाग्राम नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी ने एक नए फीचर का ऐलान कर दिया है। कंपनी इंस्टाग्राम में 'टैप-टू-पॉज' फीचर ला रहा है जिसका सीधा फायदा करोड़ों यूजर्स कों पहुंच ने वाला है। इंस्टाग्राम का यह नया फीचर पहले मिलने वाले प्रेस एंड होल्ड जेस्जर फीचर की जगह लेगा।

इस बड़े बदलाव के बाद इंस्टाग्राम में भी यूट्यूब शॉर्ट्स जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म में शॉर्ट वीडियो को पॉज करने जैसी सुविधा मिल जाएगी। टैप-टू-पॉज फीचर का इंस्टाग्राम पिछले कुछ समय से टेस्टिंग कर रहा था। कंपनी की तरफ से रेगुलर रोलआउट से पहले इसे कुछ यूजर्स को टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था।

खत्म हुई बड़ी परेशानी

अब नए अपडेट के बाद यूजर्स इंस्टाग्राम रील को सिर्फ एक बार टैप करके आसानी से रोक सकते हैं और फिर से टैप करके प्ले कर सकते हैं। इससे पहले यूजर्स को किसी रील को देखते समय रोकने के लिए स्क्रीन को दबाकर रखना पड़ता था। इसकी वजह से किसी कैप्शन को पढ़ने या फिर वीडियो को ध्यान से देखने में थोड़ी परेशानी होती थी लेकिन अब इंस्टाग्राम की तरफ से यह समस्या खत्म कर दी गई है। इंस्टाग्राम के इस नए फीचर से यूजर्स को रील्स देखने का एक नया अनुभव मिलने वाला है।

Android और iOS दोनों डिवाइस में मिलेगा सपोर्ट

इंस्टाग्राम ने अपने क्रिएटर्स चैनल पर बताया है कि टैप-टू-पॉज फीचर को धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है। इसका मकसद है कि यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल मिले, वे बेहतर तरीके से जुड़ सकें और कंटेंट को आराम से एंजॉय कर सकें। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम का नया टैप-टू-पॉज फीचर Android और iOS दोनों ही डिवाइसेस के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article