टेक एंड गैजेट्स

खबरों का TikTok है Instagram को-फाउंडर्स का ये News App, न्यूज पढ़ने में आएगा मजा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 2, 2023, 01:41 PM IST

Instagram के Co-Founders ने नई News App के साथ जोरदार वापसी की है. AI Based Artifact नाम की न्यूज ऐप एक मायने में खबरों का टिकटॉक है, हालांकि यहां वीडियो नहीं बल्कि टेक्स्ट फॉर्मेट में खबरें यूजर्स को पढ़ाई जाएंगी.

Image

खबर के बारे में आप अपने दोस्तों से भी इसी ऐप के जरिए बातचीत कर सकते हैं

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मार्केट में आ रहा है खबरों का टिकटॉक
  • इंस्टाग्राम के को-फाउंडर्स ने बनाया ऐप
  • फेक न्यूज को बाहर फेंकेगी ये न्यूज ऐप

AI Based News App Artifact: इंस्टाग्राम के को-फाउंडर्स केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रीगर ने नए वेंचर के साथ वापसी की है जिसमें खबरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बहुत रोचक अंदाज में पेश किया जाएगा. वर्ज की एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि इस न्यूज ऐप का नाम आर्टिफैक्ट है जिसमें आपकी दिलचस्पी के हिसाब से खबरों की पहचान मशीन लर्निंग द्वारा की जाती है. यहां तक कि खबर के बारे में आप अपने दोस्तों से भी इसी ऐप के जरिए बातचीत कर सकते हैं.

खबरों का टिकटॉक कहना गलत नहीं

अगर अब आपको ये लग रहा है कि इतनी सारी न्यूज ऐप्स के बीच ये आर्टिफैक्ट किस तरह यूनीक है? तो हम बस इतना कहना चाहते हैं कि इसे खबरों का टिकटॉक कहना गलत नहीं होगा. आर्टिफैक्ट में आपको वीडियो की जगह टेक्स्ट खबरें दिखाई देंगी जिनमें बड़े संस्थानों से लेकर छोटे न्यूज पोर्टल और ब्लॉग्स एक साथ एक ही खबर के लिए उपलब्ध होते हैं. इसमें आप जिन खबरों को ज्यादा पसंद करते हैं, उसी हिसाब से आपको अगली बार खबरें मुहैया कराई जाती हैं.

फेक न्यूज से पंगा लेगी आर्टिफैक्ट

ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि फिलहाल आर्टिफैक्ट का बिजनेस मॉडल तैयार नहीं किया गया है. एक को-फाउंडर ने कहा कि विज्ञापन करना तो सबसे जरूरी बातों में एक है, लेकिन वो पब्लिशर्स के साथ रेवेन्यू शेयर करने वाली डील में भी दिलचस्पी रखते हैं. इस न्यूज ऐप में फेक खबरों के खिलाफ भी एक जंग लड़ी जाएगी, इसमें इंडिविजुअल पोस्ट को हटाया जाएगा. 1 फरवरी से आर्टिफैक्ट पब्लिक की बेटलिस्ट पर डाल दिया गया है और कंपनी जल्द इसे यूजर्स के लिए पेश करेगी. आपको सिर्फ अपना फोन नंबर यहां डालना होगा जिसके बाद आपको आईओएस या एंड्रॉइड के लिए ऐप्लिकेशन मिल जाएगी.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article