टेक एंड गैजेट्स

11 इंच स्क्रीन के साथ आ गया Infinix Xpad 30E, AI Tutor फीचर का मिलेगा सपोर्ट, जानें कीमत

Infinix Xpad 30E में डेली रूटीन वर्क के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई में सपोर्ट देने के लिए कई सारे फीचर्स मिलने वाले हैं। इसके अलावा इसकी बड़ी डिस्प्ले आपको वीडियो स्ट्रीमिंग में भी शानदार एक्सपीरियंस देने वाली है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने बेहद अफोर्डेबल प्राइस के साथ बाजार में पेश किया है।

Image

इनफिनिक्स ने लॉन्च किया धमाकेदार टैबलेट।

वीडियो स्ट्रीमिंग का असली मजा बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन और टैबलेट में ही आता है। अगर आप अपने लिए एक नया टैबलेट खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स की तरफ से बाजार में एक नया टैबलेट लॉन्च कर दिया गया है। इनफिनिक्स का नया टैबलेट Infinix Xpad 30E है जिसमें कई सारे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इनफिनिक्स ने इस टैबलेट को MediaTek Helio G80 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है।

Infinix Xpad 30E की कीमत

Infinix Xpad 30E में डेली रूटीन वर्क के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई में सपोर्ट देने के लिए कई सारे फीचर्स मिलने वाले हैं। इसके अलावा इसकी बड़ी डिस्प्ले आपको वीडियो स्ट्रीमिंग में भी शानदार एक्सपीरियंस देने वाली है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने बेहद अफोर्डेबल प्राइस के साथ बाजार में पेश किया है। इसे कंपनी ने इंडोनेशिया के मार्केट में IDR 2,394,000 (लगभग 13,000 रुपये) रुपये में उतारा है। इसमें आपको 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। Infinix Xpad 30E में आपको Dreamy Purple, Forest Green और Deep Blue कलर ऑप्शन मिलने वाला है।

फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से यह कंफर्म नहीं किया गया है कि इसे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा या नहीं । हालांकि जिस तरह से भारतीय बाजार में इनिफिनिक्स की फैन फॉलोइंग है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में यह टैबलेट इंडियन मार्केट में जल्द एंट्री कर सकता है।

बच्चों की पढ़ाई के लिए एआई टूल्स

Infinix Xpad 30E में कंपनी ने बच्चों की पढ़ाई में हेल्प करने के लिए AI Tutor का सपोर्ट दिया है। इस फीचर की मदद से पैरेंट्स बच्चों को होमवर्क करने में उनकी मदद भी कर पाएंगे। इसके साथ ही इसमें आपको Photo Solving, Tap to Ask, AI Creation औक AI Screen Recognition जैसे टू्ल्स का भी सपोर्ट दिया गया है। इनफिनिक्स के इस टैबलेट में split-screen सपोर्ट भी मिलता है।

Infinix Xpad 30E Specifications, Features

  • Infinix Xpad 30E में आपको 11 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 1,200×1,920 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में कंपनी ने MediaTek Helio G80 चिपसेट दिया है।
  • Infinix Xpad 30E में आपको 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
  • टैबलेट में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध कराया है।
  • इसमें आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है जिसमें 18W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth, 3.5mm Jack और OTG जैसे सपोर्ट शामिल है।
यह भी पढ़ें- Vivo V70, Vivo V70 Elite 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article