टेक एंड गैजेट्स

भारत के टेक स्टार्टअप ने 2024 की पहली छमाही में 4.1 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई

India's Tech Startup: कुल फंडिंग पाने में अमेरिकी स्टार्टअप कंपनियां सबसे आगे रही हैं। उसके बाद ब्रिटेन और चीन का स्थान रहा। इस लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर है।

Image

Tech Startup (image-istock)

India's Tech Startup: भारतीय टेक स्टार्टअप कंपनियों ने 2024 की पहली छमाही में कुल 4.1 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई है। मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफार्म ट्रैक्सन की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह राशि 2023 की दूसरी छमाही की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है। हालांकि, पिछले साल की समान छमाही की तुलना में यह आंकड़ा कम है।

अमेरिकी स्टार्टअप कंपनियां सबसे आगे

रिपोर्ट के अनुसार, 4.1 अरब डॉलर के साथ भारत अब भी टेक्नोलॉजी स्टार्टअप परिदृश्य में ग्लोबल स्तर पर चौथा सबसे अधिक फंडिंग वाला देश बना हुआ है। कुल फंडिंग पाने में अमेरिकी स्टार्टअप कंपनियां सबसे आगे रही हैं। उसके बाद ब्रिटेन और चीन का स्थान रहा।

चौथा देश बना भारत

ट्रैक्सन की रिपोर्ट के अनुसार, “भारतीय टेक्नोलॉजी स्टार्टअप कंपनियों ने 2024 की पहली छमाही में 4.1 अरब डॉलर जुटाए, जो 2023 की दूसरी छमाही के 3.96 अरब डॉलर से चार प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, यह राशि पिछले साल की पहली छमाही में जुटाए गए 4.8 अरब डॉलर की तुलना में 13 प्रतिशत कम है। फिर भी भारत टेक्नोलॉजी स्टार्टअप परिदृश्य में ग्लोबल स्तर पर चौथा सबसे अधिक फंडिंग वाला देश बना हुआ है।”

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article