टेक एंड गैजेट्स

AI फीचर्स, 120W चार्जिंग और स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिप के साथ लॉन्च हुआ Realme GT 6, जानें कीमत

Realme GT 6: रियलमी के नए गेमिंग फोन में 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर, 6.78 इंच का फुल-एचडी+ 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले, 16GB तक रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में f/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Image

Realme GT 6

Realme GT 6: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए गेमिंग फोन Realme GT 6 को गुरुवार को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिप और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा Realme GT 6 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें आउट-ऑफ-द-बॉक्स जनरेटिव AI (GenAI) फीचर्स मिलते हैं। फोन में एमोलेड डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,500mAh की बैटरी मिलती है।

Realme GT 6: कीमत

रियलमी जीटी 6 को दो कलर-फ्लूइड स्लिवर और रेज़र ग्रीन शेड्स में पेश किया गया है। फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 42,999 रुपये और 16GB + 512GB वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। Realme GT 6 कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए 20 जून दोपहर 2:30 बजे से 24 जून रात 11:59 बजे तक प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा।

Realme GT 6: स्पेसिफिकेशन

रियलमी जीटी 6 एंड्रॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी+ 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (1,264x2,780 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+ सपोर्ट और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलता है। रियलमी के नए गेमिंग फोन में 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें कूलिंग के लिए 10,014mm स्क्वायर 3D टेम्पर्ड डुअल VC सिस्टम दिया गया है।

Realme GT 6: कैसा है कैमरा

रियलमी जीटी 6 दमदार ट्रिपल रियर कैमरे से लैस है। इसमें f/1.69 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी सेंसर, दूसरा 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN5 टेलीफोटो सेंसर और तीसरा 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। फ्रंट में f/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे के साथ कई एआई फीचर्स का सपोर्ट है।

Realme GT 6: बैटरी और कनेक्टिविटी

रियलमी जीटी 6 में 5,500mAh की बैटरी और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि फोन को 10 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं फोन को 100% चार्ज करने में 28 मिनट का समय लगता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो रियलमी जीटी 6 में ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और Wi-Fi 6 के अलावा टाइप-सी पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article