टेक एंड गैजेट्स

AI का नौकरी में फायदा उठाने में भारत अच्छी स्थिति में, मेटा इंडिया ने किया बड़ा दावा

AI Jobs In India: मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने कहा, "हम न केवल अपने प्लेटफार्म पर कंजप्शन के मामले में इस माध्यम को बढ़ते हुए देख रहे हैं, बल्कि हम देख रहे हैं कि ब्रांड और क्रिएटर अपने बिजनेस और दर्शकों के साथ मनचाहा परिणाम पाने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।"

Image

AI technology

AI Jobs In India: भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की वजह से आने वाली नई नौकरियों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने यह उम्मीद जताई है। उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ इंटरव्यू में कहा कि उनका पक्का भरोसा है कि एआई अब भारत के लिए नए अवसरों के रास्ते खोलेगा।

नौकरियों में मिलेगा एआई का फायदा

देवनाथन ने एआई और नौकरियों पर इसके प्रभाव के बारे में चल रही बहस पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत एआई के साथ आने वाली नयी नौकरियों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।’’ उन्होंने कहा कि नौकरियों की प्रकृति बदल सकती है, हालांकि इससे नई तरह की नौकरियां तैयार होंगी।

उन्होंने कहा कि एआई के चलते नयी चीजें सामने आ सकती हैं... और यह एक देश के रूप में हमारे लिए नए अवसरों के रास्ते खोलेगा। रील्स अब उन ब्रांडों के लिए विचारणीय सेट में है, जो अपने अभियानों की अवधारणा बनाते हैं, जो अभियानों को डिजाइन करने के तरीके में एक बड़ा बदलाव दर्शाता है।

ब्रांड और क्रिएटर खूब कर रहे इस्तेमाल

उन्होंने कहा, "हम न केवल अपने प्लेटफार्म पर कंजप्शन के मामले में इस माध्यम को बढ़ते हुए देख रहे हैं, बल्कि हम देख रहे हैं कि ब्रांड और क्रिएटर अपने बिजनेस और दर्शकों के साथ मनचाहा परिणाम पाने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।"

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article