टेक एंड गैजेट्स

एप्पल ने शुरू किया iOS 18 रोल आउट, भारतीय यूजर्स को कब मिलेगा, जानें फीचर्स और डाउनलोड का तरीका

Apple iOS 18 rolling out for iPhones: आईओएस 18 में कई सारे कस्टमाइजेशन फीचर्स को शामिल किया गया है। अब ऐप आइकन और विजेट को अपनी मर्जी से बदला जा सकता है। यूजर्स ऐप के कलर से लेकर फॉन्ट कर को बदल सकते हैं। iOS 18 में सैटेलाइट मैसेजिंग की सुविधा दी गई है।

Image

ios 18

iOS 18 Update In India: टेक दिग्गज एप्पल ने आईफोन 16 लॉन्च के एक हफ्ते बाद आधिकारिक तौर पर भारत में iOS 18 को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। आईफोन यूजर्स लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट कई नए फीचर्स और सुधार को शामिल किया गया है। इसे अब तक का सबसे बड़ा अपडेट कहा गया है। चलिए जानते हैं कि iOS 18 में क्या -क्या फीचर्स मिलने वाले हैं, इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और भारतीय यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा।

भारतीय यूजर्स रात 10.30 बजे से कम सकेंगे डाउनलोड

एप्पल ने iOS 18 का आधिकारिक लॉन्च शुरू कर दिया है। भारत में इसे लगभग 10:30 PM IST पर रोल आउट किया जाना शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज को पहले से ही आईओएस 18 से लैस किया गया है। इस डिवाइस को जल्द iOS 18.1 का अपडेट भी मिल सकता है। iOS 18 अपडेट को 25 से ज्यादा डिवाइस के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

इन डिवाइस को मिलेगा iOS 18 का अपडेट

  • आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो, आईफोन 16 प्रो मैक्स
  • आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो मैक्स
  • आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 14 प्रो मैक्स
  • आईफोन 13, आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो, आईफोन 13 प्रो मैक्स
  • आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12 प्रो, आईफोन 12 प्रो मैक्स
  • आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मैक्स
  • iPhone SE (दूसरी और तीसरी जनरेशन)

iOS 18 के नए फीचर्स

आईओएस 18 के नए फीचर्स की बात करें तो इसमें कई सारे कस्टमाइजेशन फीचर्स को शामिल किया गया है। अब ऐप आइकन और विजेट को अपनी मर्जी से बदला जा सकता है। यूजर्स ऐप के कलर से लेकर फॉन्ट कर को बदल सकते हैं। इसके अलावा डार्क मोड आइकन, थर्ड-पार्टी ऐप कंट्रोल, लॉक स्क्रीन, एनिमेटेड टेक्स्ट इफेक्ट, मैसेज शेड्यूल और एक्शन बटन को भी अपने हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है। इसके अलावा iOS 18 में सैटेलाइट मैसेजिंग की सुविधा दी गई है, जो दूर-दराज के लोगों के लिए बहुत काम का हो सकता है।

कैसे करें डाउनलोड

  • अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप खोलें।
  • जनरल पर जाएं, फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।
  • यदि iOS 18 उपलब्ध है, तो डाउनलोड और इंस्टॉल पर टैप करें।
  • अपडेट प्रोसेस को पूरा करने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
  • अपडेट के दौरान फोन रीस्टार्ट होगा और आप नए फीचर्स का मजा ले पाएंगे।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article