प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) का उद्घाटन कर दिया है। IMC 2025, 8 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। IMC की शुरुआत 2017 में हुई थी और उसके बाद से हर साल इसका आयोजन किया जाता है। IMC 2025 एशिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट है।
IMC 2025 की थीम
इस वर्ष IMC 2025 की थीम “Innovate to Transform” रखा गया है, जिसका उद्देश्य टेलीकॉम और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) और स्वदेशी नवाचार (Self-Reliance) को बढ़ावा देना है। इस साल का यह इवेंट 6G इकोसिस्टम, साइबर सुरक्षा, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स औक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस रहेगा।
1.5 लाख से अधिक विजिटर्स
IMC 2025 में इस बार 1.5 लाख से अधिक विजिटर्स, 7,000+ वैश्विक प्रतिनिधि और 400 से अधिक प्रदर्शक शामिल होने की उम्मीद है। इसके साथ ही 1,600 से ज्यादा नए टेक्नोलॉजी यूज-केस, 100+ सत्र और 800+ स्पीकर्स उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा करेंगे।
मेक इन इंडिया हमारी आत्मनिर्भरता का सबूत- पीएम मोदी
टेलीकॉम सेक्टर में भारत की सफलता, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भरता का सबूत है। जो देश कभी 2जी को लेकर स्ट्रगल करता था, आज उसी देश के लगभग हर जिले में 5जी पहुंच चुका है। हमारा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन 2014 की तुलना में 6 गुना बढ़ चुका है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में 8 गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। मोबाइल सेक्टर में लाखों नौकरियां पैदा हुई हैं। हाल ही में एक बड़ी मोबाइल कंपनी का डाटा आया है। आज 40 कंपनियां उस कंपनी से जुड़ी हैं और 4 लाख रोजगार पैदा हुआ है। देश में कितनी कंपनियां अपने फोन का प्रोडक्शन कर रही हैं। अब भारत दुनिया के उन 5 देशों की लिस्ट में आ गया है जो कि डिजिटल तौर पर निर्भर हैं।
एक साथ 2 करोड़ से अधिक लोग बने डिजिटल इंडिया का हिस्सा
4जी और 5जी के जरिए हम सिमलेस कनेक्टिविटी को सुनिश्चित कर रहे हैं। जिस दिन हमने अपना मेड इन इंडिया 4जी लॉन्च किया, उसी दिन 1 लाख 4जी टावर को एक्टिव किया गया। दुनिया के कुछ देशों को इन आंकड़ों से डर लगता है। एक साथ 2 करोड़ से अधिक लोग डिजिटल इंडिया का हिस्सा बने हैं। भारत का मेड इन इंडिया 4जी पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा मैसेज मिला है और यह भारत के 2030 के विजन को पूरा करने में मदद मिलेगी। 10 साल में भारत ने काफी प्रगति की है। इंडियन टेलीग्राफ एक्ट तो हमने बदला। हमने आज के समय के हिसाब से कानून बनाया।
1GB डाटा की कीमत, एक कप चाय के बराबर
फाइबर और टावर नेटवर्क का विस्तार तेजी से हो रहा है। निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज हम देश में साइबर सिक्योरिटी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। कानून और जवाबदेही तय की गई है। पूरी दुनिया भारत के सामर्थ्य को सलाम कर रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम मार्केट है। भारत में स्केल और स्किल एक साथ चलते हैं। आज भारत में एक जीबी डाटा की कीमत एक कप चाय से कम है। चाय का उदाहरण देना मेरी आदत है। यूजर डाटा खपत में हैं टॉप पर हैं। इसलिए मैं कहता है कि भारत में निवेश करने का यह सबसे शानदार समय है।
