IIT बॉम्बे के टेकफेस्ट 2025 में इस हफ्ते कुछ अलग और खास देखने को मिला। यहां इंजीनियरिंग और बॉलीवुड का अनोखा मेल नजर आया, जब एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने स्टेज पर अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के वायरल गाने FA9LA पर शानदार डांस किया। रोबोट का यह डांस इस समय सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
धुरंधर के सबसे ज्यादा वायरल सॉन्ग FA9LA जिसे रैपर Flipperachi ने कम्पोज किया है, पर रोबोट ने ऐसा डांस किया की हर कोई हैरान रह गया। गाने की तेज बीट्स पर रोबोट ने पूरे तालमेल के साथ जबरदस्त डांस मूव्स फैंस को दिखाए। रोबोट के स्टेप्स इतनी सटीक थें कि दर्शक और टेक्नोलॉजी के शौकीन सभी हैरान रह गए। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और टेकफेस्ट का यह खास पल लोग इस समय जमकर सोश मीडिया में शेयर कर रहे हैं।
क्या होते हैं ह्यूमनॉइड रोबोट
ह्यूमनॉइड रोबोट ऐसे रोबोट होते हैं जो दिखने और चलने-फिरने में इंसानों जैसे होते हैं। इनका डिजाइन देखने में हू-बहू इंसानों की तरह ही होता है। ह्यूमनॉइड रोबोट के इंसान की ही तरह दो पैर, दो हाथ और सिर होता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि यह इंसानी माहौल में आसानी से काम कर सके।
ह्यूमनॉइड रोबोट में कई पार्ट्स में अलग-अलग कैमरे और सेंसर लगाए जाते हैं। यह सेंसर और कैमरे ही रोबोट को चीजें समझने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें ह्यूमनॉइड रोबोट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीक भी होती है, जिससे ये इंसानों की कुछ हरकतों की नकल कर पाते हैं और हालात के मुताबिक प्रतिक्रिया देते हैं।
जैसे-जैसे टेक कंपनियां AI से चलने-फिरने की क्षमता, नेचुरल मूवमेंट और इंसानों जैसी बातचीत पर काम कर रही हैं, वैसे-वैसे रोबोटिक्स की मांग भी पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ी है। आज कुछ नए ह्यूमनॉइड रोबोट सिर्फ फैक्टरी या गोदाम में सामान उठाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे इंसानों की तरह डांस, ताइक्वांडो और दूसरी गतिविधियां भी कर सकते हैं। इसका एक उदाहरण यूनिट्री रोबोटिक्स का H2 मॉडल है, जो अपनी उन्नत मूवमेंट क्षमताओं के लिए जाना जाता है।
