टेक एंड गैजेट्स

Happy Eid Ul Adha 2024: इन व्हाट्सएप स्टीकर और GIF से कहें 'ईद मुबारक', शेयर करते नहीं थकेंगे दोस्त-रिश्तेदार

Happy Eid 2024 best Stickers And Gift Download: ईद-उल-अजहा, जिसे "बलिदान का त्यौहार" भी कहा जाता है, इस्लामी आस्था में सबसे महत्वपूर्ण उत्सवों में से एक है। यह ईश्वर के प्रति भक्ति और समर्पण दिखाने का प्रतीक है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप स्पेशल व्हाट्सएप स्टीकर और GIF का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

Happy Eid 2024

Happy Eid 2024 best Stickers And Gift Download: ईद-अल-अधा, जिसे बकर-ईद के नाम से भी जाना जाता है, इस्लामी कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो 'बलिदान का पर्व' है। इसकी तारीख अर्धचंद्राकार चांद के दिखने से निर्धारित होती है, जो इस्लामी महीने धुल हिज्जा की शुरुआत को दर्शाता है। 2024 में यह त्योहार 16 जून या 17 जून को मनाया जाएगा। इस खास दिन आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मुबारकबाद दे सकते हैं। डिजिटल जमाने में व्हाट्सएप स्टीकर और GIF खास हो सकता है। यहां हम आपको ईद के लिए स्पेशल व्हाट्सएप स्टीकर और GIF डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

How To Send Happy Eid 2024 WhatsApp stickers: ईद पर व्हाट्सएप स्टिकर डाउनलोड करने के स्टेप

  • यदि आप ईद के मौके पर व्हाट्सएप स्टिकर भेजना चाहते हैं तो उसके लिए यह तरीका अपना सकते हैं।
  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और चैट बॉक्स में जाएं, जिसे आप ईद 2024 (Eid 2024) स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  • अब कीबोर्ड से इमोजी सेक्शन में जाएं और यहां से स्टिकर पर टैप करें।
  • सर्च बॉक्स से ईद 2024 (Eid 2024) लिखें और सर्च करें।
  • इसके बाद अपनी पसंद का स्टिकर पैक चुने और जोड़ लें।
  • इस तरह आप ईद 2024 स्टिकर के साथ दोस्तों-फैमिली मेंबर्स को विश कर सकते हैं।

How To Send Happy Eid 2024 WhatsApp stickers: स्टिकर ऐप से काम होगा आसान

  • यदि आपको अलग से स्पेशल स्टिकर पैक डाउनलोड करना है तो आप स्टिकर ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
  • फोन में गूगल प्ले स्टोर सबसे पहले ओपन करें और 'ईद 2024 स्टिकर' लिख कर सर्च करें।
  • अब अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद ऐप ओपन करें और स्टिकर पैक चुनें।
  • एड टू व्हाट्सएप आइकन को सिलेक्ट करें।
  • अब व्हाट्सएप ओपन करें और इमोजी सेक्शन में जाएं।
  • स्टिकर लिस्ट में से कोई भी पैक चुनें और भेज दें।
  • ये प्रोसेस आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और Sharechat के लिए भी अपना सकते हैं।

How To Send Eid GIFs On WhatsApp: जीआईएफ के लिए ये तरीका अपनाएं

  • व्हाट्सएप चैट बॉक्स खोलें और इमोजी विकल्प पर क्लिक करें।
  • GIF विकल्प देखें।
  • सर्च बार में "हैप्पी ईद" खोजें।
  • ईद-अल-अधा GIF खोजें और अपनी पसंद की GIF को अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article