टेक एंड गैजेट्स

Happy Eid-Ul-Adha 2024: व्हाट्सएप पर ईद को ऐसे बनाएं स्पेशल, दोस्तों-रिश्तेदार को इन वीडियो से कहें ईद मुबारक

Happy Eid-Ul-Adha 2024 WhatsApp Video Status: सोमवार यानी 17 जून को ईद-उल-अजहा मनाया जाएगा। इस दिन को खास बनाने के लिए आप व्हाट्सएप वीडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम ईद मुबारक (Happy Eid 2024) कहने के लिए खास वीडियो डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Image

Happy Eid-Ul-Adha 2024

Happy Eid-Ul-Adha 2024: ईद-उल-अजहा, जिसे "बलिदान का त्यौहार" भी कहा जाता है, इस्लामी आस्था में सबसे महत्वपूर्ण उत्सवों में से एक है। यह ईश्वर के प्रति भक्ति और समर्पण दिखाने का प्रतीक है। इस बार सोमवार यानी 17 जून को ईद-उल-अजहा मनाया जाएगा। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर स्पेशल वीडियो भेजकर इस दिन को आप खास बना सकते हैं। यहां हम व्हाट्सएप वीडियो (whatsapp Video Status) डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं।

Happy Eid 2024 Wishes whatsapp Video Status Download: ऐसे डाउनलोड करें स्पेशल ईद वीडियो

व्हाट्सएप पर शुभकामनाएं और बधाई देने के लिए स्पेशल ईद वीडियो डाउनलोड करने के लिए आप वीडियो स्टेटस वाले एप की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन की मदद से गूगल प्ले स्टोर पर जाना है और यहां ईद 2024 स्टेटस वीडियो सर्च करना है। यहां आपको कई सारे वीडियो स्टेटस वाले एप दिखाई देंगे।

आपको अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले एप को डाउनलोड कर लेना है। एप पर आपको कई सारी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद की वीडियो मिल जाएंगी। अपनी पसंद की वीडियो को डाउनलोड करें और व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दें। आप सीधे एप से भी व्हाट्सएप स्टेटस पर वीडियो स्टेटस लगा सकते हैं। या सीधे अपने दोस्तों या रिश्तेदार को भेज सकते हैं।

Happy Eid 2024 Wishes whatsapp Video Status Download: ये तरीका भी आएगा काम

यदि आपको अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार का व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस पसंद आ रहा है और आप चाहते हैं कि वह वीडियो आप भी स्टेटस में लगाएं तो इसके दो तरीके हैं। पहला तो आप सीधे उस व्यक्ति से वीडियो स्टेटस की मांग कर सकते हैं। हालांकि, यह तरीका हमें पसंद नहीं आता है।

दूसरा तरीका यह है कि आप किसी थर्ड पार्टी एप की मदद से उस वीडियो को सेव कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप मौजूद हैं जो दूसरे यूजर्स के वीडियो स्टेटस को डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं। आपको बस एप डाउनलोड कर लेना और उसकी मदद से आप दूसरे व्यक्ति के वीडियो स्टेटस को सेव कर सकेंगे और अपने स्टेटस में लगा सकेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article