टेक एंड गैजेट्स

Mother's Day Whatsapp Sticker: खास स्टिकर पैक से मदर डे को बनाएं स्पेशल, ऐसे कहें मां आप सबसे खास

Mother's Day Whatsapp Sticker: मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother's Day 2024) मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया के जमाने में व्हाट्सएप (Mother's Day Stickers For Whatsapp) और इंस्टाग्राम (Instagram) स्टिकर्स की मदद से आप इस दिन को खास बना सकते हैं। यहां हम सबसे आसान तरीका बता रहे हैं।

Image

Happy Mother's Day 2024

Mother's Day Whatsapp Sticker: हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाने वाला मदर डे मां के प्यार और समाज में महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। यह माताओं के प्यार, त्याग और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त करने का दिन है। 20वीं सदी की शुरुआत में शुरू हुआ मातृ दिवस एक ग्लोबल उत्सव के रूप में विकसित हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस दिन को खास बनाया जा सकता है। आप व्हाट्सएप (Mother's Day Stickers For Whatsapp) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर स्पेशल मदर्स डे स्टिकर की मदद से इस दिन को खास बना सकते हैं। यहां हम खास स्टिकर पैक डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Happy Mother's Day 2024 Stickers: व्हाट्सएप स्टिकर डाउनलोड करने के स्टेप

  • मातृ दिवस या मदर्स डे 2024 पर व्हाट्सएप पर स्टिकर भेजना चाहते हैं तो उसके लिए यह तरीका अपना सकते हैं।
  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और चैट बॉक्स में जाएं, जिसे आप मदर्स डे 2024 (Happy Mother's Day 2024) स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  • अब कीबोर्ड से इमोजी सेक्शन में जाएं और यहां से स्टिकर पर टैप करें।
  • सर्च बॉक्स से मदर्स डे 2024 या मातृ दिवस (Happy Mother's Day 2024) लिखें और सर्च करें।
  • इसके बाद अपनी पसंद का स्टिकर पैक चुने और जोड़ लें।
  • इस तरह आप मातृ दिवस या मदर्स डे 2024 स्टिकर के साथ दोस्तों-फैमिली मेंबर्स को विश कर सकते हैं।

Happy Mother's Day 2024 Stickers GIF: स्पेशल स्टिकर ऐप

  • यदि आप मदर्स डे 2024 के लिए स्पेशल स्टिकर डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप स्टिकर ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
  • फोन में गूगल प्ले स्टोर सबसे पहले ओपन करें और 'मदर्स डे 2024 स्टिकर' लिख कर सर्च करें।
  • अब अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद ऐप ओपन करें और स्टिकर पैक चुनें।
  • एड टू व्हाट्सएप आइकन को सिलेक्ट करें।
  • अब व्हाट्सएप ओपन करें और इमोजी सेक्शन में जाएं।
  • स्टिकर लिस्ट में से कोई भी पैक चुनें और भेज दें।
  • ये तरीका आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और Sharechat के लिए भी अपना सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article