टेक एंड गैजेट्स

अपने गांव-शहर का मौसम मोबाइल में कैसे देखें? जानें सबसे आसान तरीका

How to Check Local Weather on Your Phone: स्मार्टफोन की मदद से आप बिजली की गरज, तेज बारिश, या लू की चेतावनी पहले ही जान सकते हैं। खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए यह जानकारी जीवन-रक्षक हो सकती है। यात्रा या आयोजन से पहले मौसम की स्थिति जानकर योजना बनाई जा सकती है। यहां हम तरीका बता रहे हैं।

Image

फोन पर मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

How to Check Local Weather on Your Phone: अब गांव हो या शहर, मौसम की जानकारी के लिए आपको टीवी या रेडियो पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक मोबाइल फोन और इंटरनेट से आप कहीं भी, कभी भी मौसम की सटीक जानकारी पा सकते हैं। सिर्फ अपने मोबाइल फोन से आप मिनटों में अपने इलाके का तापमान, बारिश की संभावना, हवा की रफ्तार और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान देख सकते हैं। यानी गर्मी, बारिश, सर्दी या तूफान-हर मौसम की जानकारी अब आपके हाथ में है। बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपने गांव या शहर के मौसम की सटीक जानकारी पा सकते हैं।

गूगल से तुरंत मौसम जानें

  • अपने मोबाइल में Google ऐप या ब्राउजर खोलें।
  • सर्च करें: "Weather (अपने गांव या शहर का नाम)" जैसे- Weather Azamgarh या Weather Jaipur।
  • गूगल आपको वर्तमान तापमान, हवा की स्थिति और 7 दिन का फोरकास्ट दिखा देगा।

मौसम देखने के लिए मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें

इसके लिए सबसे सरल तरीका है कि आप अपने मोबाइल फोन में मौसम की जानकारी देने वाला ऐप इंस्टॉल करें या गूगल का इस्तेमाल करें। अधिकतर एंड्रॉयड और आईफोन में ‘Weather’ नाम का डिफॉल्ट ऐप पहले से होता है, जो लोकेशन ऑन करते ही आपके स्थान का मौसम दिखा देता है। अगर आपके फोन में यह ऐप नहीं है, तो आप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से ‘AccuWeather’, ‘Weather Channel’ या ‘IMD Weather’ जैसे फ्री ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

इन ऐप को डाउनलोड करने के लिए यह तरीका अपनाएं

  • Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।
  • लोकेशन ऑन करें या मैनुअली अपना गांव/शहर जोड़ें।
  • यह ऐप तापमान, यूवी इंडेक्स, वर्षा की संभावना और hourly अपडेट देता है।

इसके अलावा भारत सरकार का 'मौसम' ऐप भी ग्रामीण इलाकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसमें खेती-बाड़ी से जुड़ी मौसम की सलाह भी दी जाती है। यह ऐप अंग्रेजी के अलावा हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है, जिससे ग्रामीण यूजर्स को समझने में कोई परेशानी नहीं होती। "Mausam App" को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लॉन्च किया है। इसमें पूरे भारत के जिलों का मौसम अपडेट मिलता है। Play Store पर मुफ्त में उपलब्ध है।

फोन में वेदर विजेट लगाएं

Android या iPhone के होमस्क्रीन पर Weather Widget जोड़ सकते हैं। इससे बिना ऐप खोले आप हर समय मौसम अपडेट देख सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article