टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT: आपकी पसंद की भाषा में काम करेगा चैटजीपीटी, जानें भाषा सेटिंग बदलने का तरीका

Language Setting in ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट चैटजीपीटी 50 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें हिंदी भी शामिल है। इसके अलावा इसका उपयोग ट्रांसलेटर के रूप में भी किया जा सकता है। यदि आप किसी विशिष्ट भाषा में लिखना चाहते हैं या ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो यहां भी चैटजीपीटी आपका असिस्टेंट बन सकता है।

Image

ChatGPT

Language Setting in ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट चैटजीपीटी का हर जगह इस्तेमाल होने लगा है। कॉलेज के प्रोजेक्ट बनाने से लेकर लव लेटर लिखने तक में चैटजीपीटी (ChatGPT) की मदद ली जा रही है। ओपनएआई (OpenAI) का AI चैटबॉट कई भाषाओं से इनपुट प्रॉम्प्ट ले सकता है और आउटपुट लिख सकता है। यानी आप अपनी पसंद की भाषा में भी कंटेंट लिखवा सकते हैं। यहां हम चैटजीपीटी में भाषा सेटिंग्स में बदलाव करने का तरीका बता रहे हैं।

50 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट करता है ChatGPT

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट चैटजीपीटी 50 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें हिंदी भी शामिल है। इसके अलावा इसका उपयोग ट्रांसलेटर के रूप में भी किया जा सकता है। यदि आप किसी विशिष्ट भाषा में लिखना चाहते हैं या ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो यहां भी चैटजीपीटी आपका असिस्टेंट बन सकता है।

ChatGPT App में ऐसे बदले भाषा

  • यदि आप मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं इसमें भाषा बदलना बहुत आसान है।
  • सबसे पहले चैटजीपीटी ऐप ओपन करें।
  • स्क्रीन में बाईं तरफ दो लाइन वाले लोगो पर टैप करें।
  • यहां आपको सबसे नीचे तीन डॉट दिखाई दें। तीन डॉट पर टैप करें।
  • यहां टैप करते ही आप ChatGPT सेटिंग्स ऑप्शन में पहुंच जाते हैं।
  • इनपुट लैग्वेज पर टैप करें और अपनी पसंद की भाषा चुने।
  • अब आप अपनी भाषा में ChatGPT का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: OpenAI GPT-4o: ओपनएआई ने पेश किया सबसे एडवांस AI मॉडल, इंसानों की तरह समझेगा गुस्सा-सुख-दुख

वेब वर्जन में ऐसे बदलें ChatGPT की भाषा

  • https://chatgpt.com/ पर जाएं।
  • स्क्रीन से अपने नाम पर क्लिक करें। यहां आपको सेटिंग्स का ऑप्शन दिखेगा।
  • सेटिंग्स पर जाएं और जनरल सेटिंग्स में से अपनी पसंद की भाषा सिलेक्ट कर लें।
  • इसके बाद आप अपनी भाषा में प्लेटफार्म एक्सेस कर सकेंगे।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article