टेक एंड गैजेट्स

आ रहा है 11,000mAh की बैटरी वाला फोन, बदल जाएगा यूजर एक्सपेरियंस

अगर 11,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च होता है, तो यह बैटरी बैकअप के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट कर सकता है। इससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Image

आ रहा है 11,000mAh की बैटरी वाला फोन, बदल जाएगा यूजर एक्सपेरियंस/photo-ai

स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी वाले फोन्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में Honor अब एक और पावरफुल डिवाइस पर काम कर रही है। हालिया लीक के मुताबिक, कंपनी ऐसा स्मार्टफोन तैयार कर रही है जिसमें करीब 11,000mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस फोन का ट्रायल प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है।

11,000mAh बैटरी की तैयारी

चीन के टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि Honor एक नई बैटरी पर काम कर रही है, जिसकी रेटेड क्षमता 10,690mAh और टिपिकल क्षमता 11,000mAh होगी। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह किसी भी मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरियों में से एक होगी।

Honor Power सीरीज का हो सकता है हिस्सा

हालांकि इस नए स्मार्टफोन का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस Honor Power 2 का सक्सेसर हो सकता है। कंपनी पहले भी Power सीरीज में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश कर चुकी है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगला मॉडल भी इसी लाइनअप का हिस्सा होगा।

Honor Power 2 के फीचर्स

Honor Power 2 को इसी साल लॉन्च किया गया था, जिसमें 10,080mAh की बैटरी दी गई थी। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे से ज्यादा गेमिंग और करीब 17 घंटे तक नेविगेशन चला सकता है।

Win सीरीज भी बैटरी के मामले में दमदार

Honor ने अपनी Honor Win सीरीज में भी 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन फोन्स में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और ये लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। कंपनी का फोकस साफ तौर पर हाई-कैपेसिटी बैटरी पर है।

अन्य ब्रांड्स भी दे रहे कड़ी टक्कर

Honor के अलावा Realme, OnePlus और Vivo जैसी कंपनियां भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन बाजार में उतार रही हैं। उदाहरण के तौर पर OnePlus Nord 6 में 9,000mAh और Realme C100 4G में 8,000mAh बैटरी दी गई है।

क्या बदल जाएगा यूजर एक्सपीरियंस?

अगर Honor का 11,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च होता है, तो यह बैटरी बैकअप के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट कर सकता है। इससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी और लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और अन्य काम आसानी से किए जा सकेंगे।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article