टेक एंड गैजेट्स

25 साल बाद Nokia 3210 की भारत में वापसी, डिजाइन-फीचर्स ऐसे की आ जाएगा दिल!

HMD Nokia 3210 nokia 235 and 220 4G: नोकिया 235 4G और नोकिया 220 में 2.8 इंच की स्क्रीन है, जबकि नोकिया 235 में 2 MP का वेब कैमरा भी है। तीनों मॉडल में चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है। फीचर फोन में यूपीआई पेमेंट का भी ऑप्शन है।

Image

HMD Nokia 3210 (image-Nokia)

KEY HIGHLIGHTS
  • 9.5 घंटे तक का टॉक टाइम
  • UPI पेमेंट का सपोर्ट
  • FM रेडियो और MP3 प्लेयर का सपोर्ट

HMD Nokia 3210 Launched in India: नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ने अपने नए फीचर फोन Nokia 3210 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की 25 साल बाद भारत में वापसी हुई है। यह पहली बार साल 1999 में भारत आया था। अब इस फोन को 4G कनेक्टिविटी और शानदार नए डिजाइन में पेश किया गया है। फोन में यूट्यूब वीडियो देखने और यूपीआई पेमेंट जैसे काम आसानी से हो जाते हैं। नोकिया 3210 के साथ कंपनी ने Nokia 235 और Nokia 220 4G को भी लॉन्च किया है।

HMD Nokia 3210: कितनी है कीमत

  • Nokia 3210 4G- 3,999 रुपये
  • Nokia 235 4G- 3,749 रुपये
  • Nokia 220 4G- 3,249 रुपये

HMD Nokia 3210: स्पेसिफिकेशन, कैमरा और बैटरी

नोकिया 3210 एक फीचर फोन है। इसमें यूट्यूब और यूट्यूब म्यूजिक, मौसम, समाचार और यूपीआई पेमेंट का सपोर्ट मिलता है। फोन में 1450 mAh की दमदार बैटरी है, जो 9.5 घंटे तक का टॉक टाइम देती है। इसके अलावा फोन में क्लासिक स्नेक गेम, 2MP कैमरा और एक फ्लैश टॉर्च का भी सपोर्ट मिलता है।

Nokia 235, Nokia 220 4G: स्पेसिफिकेशन, कैमरा और बैटरी

इसी तरह, नोकिया 235 4G और नोकिया 220 में 2.8 इंच की स्क्रीन है, जबकि नोकिया 235 में 2 MP का वेब कैमरा भी है। दोनों फोन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) के UPI के जरिए ऑनलाइन पेमेंट का सपोर्ट करते हैं। तीनों मॉडल में चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट है और FM रेडियो और MP3 प्लेयर के लिए सपोर्ट के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article