टेक एंड गैजेट्स

Happy New Year 2024 Images Stickers: अपनी फोटो चिपकाकर कहें हैप्पी न्यू ईयर 2024, भीड़ बनाएगी अलग

Happy New Year 2024 Stickers: यदि आप नए साल पर सोशल मीडिया के जरिए अपनों को शुभकामनाएं देने की सोच रहे हैं तो व्हाट्सएप का यह फीचर आपके लिए सोने पर सुहागा का काम करेगा। आप इस फीचर का इस्तेमाल अपनी फोटो के न्यू ईयर स्टिकर बनाने में कर सकते हैं।

Image

Happy New Year 2024 Stickers

Photo : Times Now Digital

Happy New Year 2024 Stickers: व्हाट्सएप यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट लाता है। ऐप में पहले से ही फोटो, वीडियो, ऑडियो और मैसेज के साथ स्टिकर और GIF भेजने जैसी सुविधाएं मिलती हैं। अब फोटो स्टिकर और एनिमेटेड स्टिकर जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। जी हां, आप व्हाट्सएप पर अपनी फोटो का स्टिकर बनाकर भेज सकते हैं। इसका मतलब है कि आपके फोन का उपयोग करके क्लिक की गई फोटो या आपकी गैलरी कि किसी फोटो को स्टिकर में कन्वर्ट किया जा सकता है और उसे आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

Happy New Year 2024 Stickers: स्टिकर से न्यू ईयर कैसे बनेगा खास

यदि आप नए साल पर सोशल मीडिया के जरिए अपनों को शुभकामनाएं देने की सोच रहे हैं तो व्हाट्सएप का यह फीचर आपके लिए सोने पर सुहागा का काम करेगा। आप इस फीचर का इस्तेमाल अपनी फोटो के न्यू ईयर स्टिकर बनाने में कर सकते हैं और उन्हें दोस्तों-रिश्तेदारों को भेज सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपनी फोटो और न्यू ईयर वाले स्टिकर बना सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको व्हाट्सएप वेब पर जाना है और किसी चैट विंडोज को ओपन कर लेना है।
  • अब आपको अटैचमेंट सेक्शन से स्टिकर ऑप्शन में जाना है।
  • एक फाइल एक्सप्लोरर विंडो दिखाई देगा।
  • यहां से अपनी वो फोटो सिलेक्ट करें जिसे आप व्हाट्सएप स्टिकर में बदलना चाहते हैं।
  • फोटो सिलेक्ट करने के बाद दिए गए बॉक्स के भीतर कोनों को एडजस्ट करें।
  • एडिट बॉक्स में आपको थोड़ी जगह रखनी है और इस जगह में Happy New Year 2024 वाला कोई भी स्टिकर जोड़ दें।
  • अब सेंड बटन पर क्लिक करें। आपकी फोटो स्टिकर से साथ नए साल की बधाई सेंड हो जाएगी।
  • आप लॉन्ग प्रेस या राइट-क्लिक करके इस स्टिकर को भविष्य में उपयोग के लिए सेव भी कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article