टेक एंड गैजेट्स

Happy Lohri 2024 Wishes: व्हाट्सएप पर दें लोहड़ी 2024 की शुभकामनाएं, यहां मिलेंगे स्पेशल मैसेज, स्टेटस, स्टिकर और फोटो-वीडियो

Happy Lohri 2024 Wishes In Hindi:आओ रल मिलकर भंगड़ा पाइए। नच नच के अज धरती हिलाइए। साथ रल मिल के खुशियां मनाइए। लोहड़ी दा त्यौहार मनाइए। हैप्पी लोहड़ी!!

Image

Happy Lohri 2024 Wishes In Hindi

Photo : Times Now Digital

Happy Lohri 2024 Wishes In Hindi: लोहड़ी एक लोकप्रिय त्योहार है जो पूरे भारत में विशेषकर उत्तर भारतीय राज्यों में सिखों और हिंदुओं के बीच बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यह त्योहार फसल के मौसम की शुरुआत और सर्दियों की फसलों के पकने का प्रतीक है। इस साल लोहड़ी दो दिन यानी 13 या 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। लोहड़ी परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के बीच मनाई जाती है। लेकिन आप घर से दूर हैं तो सोशल मीडिया के जरिए भी लोहड़ी मना सकते हैं। आप व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाओं, मैसेज, स्टेटस अपडेट, स्टिकर, फोटो और वीडियो के साथ लोहड़ी 2024 का जश्न मना सकते हैं। हम लोहड़ी 2024 के लिए शुभकामनाएं, फोटो,वीडियो स्टेटस और स्टिकर डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।

Happy Lohri 2024 Wishes In Hindi: व्हाट्सएप पर ऐसे भेजें हैप्पी लोहड़ी 2024 स्टिकर

  • जिस व्हाट्सएप चैट या ग्रुप पर स्टिकर भेजना है उस पर जाएं।
  • इमोजी आइकन टैप करें और "एड" को सिलेक्ट करें।
  • स्टिकर पैक के आगे "डाउनलोड" पर टैप करें।
  • आप लोहड़ी स्टिकर 2024 लिखकर सर्च करें।
  • ग्रीम चेकमार्क आने का मतलब है कि स्टिकर डाउनलोड हो गए हैं।
  • अब चैट में वापस टैप करें।
  • स्टिकर भेजने के लिए इमोजी से स्टिकर पर टैप करें।
  • आप जो स्टिकर चाहते हैं उसे चुनें और यह एक टैप से भेज दिया जाएगा।

व्हाट्सएप पर हैप्पी लोहड़ी 2024 स्टिकर का दूसरा तरीका

आप Google Play स्टोर से व्हाट्सएप के लिए लोहड़ी स्टिकर 2024 पैक भी डाउनलोड कर सकते हैं।

हैप्पी लोहड़ी 2024 व्हाट्सएप जीआईएफ कैसे भेजें

व्हाट्सएप पर GIF भेजने के लिए व्हाट्सएप चैट्स में जाएं (जहां आप GIF भेजना चाहते हैं)। स्माइली फेस आइकन टैप करें, फिर "GIF" पर जाएं। अपनी पसंद का GIF चुनें। आप यहां पर सर्च भी कर सकते हैं। अंत में, सेंड बटन पर टैप करें।

Happy Lohri 2024 Whatsapp Status Video: वीडियो स्टेटस से दें लोहड़ी की बधाई

हैप्पी लोहड़ी 2024 पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस के जरिए शुभकामनाएं देना सबसे बढ़िया ऑप्शन है। लोहड़ी के लिए स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर Happy Lohri 2024 Video सर्च करना है। अब यहां आपको कई सारे स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड कर दें।

  • अब ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स में हैप्पी लोहड़ी 2024 लिखें और सर्च करें।
  • यहां आपको लोहड़ी के लिए कई सारी स्पेशल वीडियो मिल जाएंगी।
  • अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड करें और स्टेटस पर लगा दें।
  • यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते है तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर व्हाट्सएप स्टेटस पर भी वीडियो लगा सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article