टेक एंड गैजेट्स

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Video Status: स्टेटस में लगाने के लिए ऐसे डाउनलोड करें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 04:27 PM IST

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Video Status Download for WhatsApp, Facebook, Instagram in Hindi: How to Download and Send Wishes

Image

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Images

Photo : iStock

Happy Karwa Chauth 2022 Wishes Video Status Download: भारत में कल यानी 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाएगा। कल ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही इस पर्व की शुरुआत हो जाएगी। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। फिर रात में चंद्रमा की पूजा करने के बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। चूंकि, आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, ऐसे में लोग WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खास मौकों पर वीडियो स्टेटस भी लगाते हैं।

अगर आप भी उनमें से हैं जो वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं और करवा चौथ के मौके पर अपने स्टेटस में वीडियो लगाना चाहते हैं। तो वीडियो डाउनलोड करने का तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

ऐसे डाउनलोड करें वीडियो:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • फिर टॉप सर्च बार से karwa Chauth Video Status लिखकर सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपको कुछ ऐप्स नजर आएंगे। इनमें से किसी भी एक ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद ऐप को ओपन करना होगा और अपनी पसंद के वीडियो को सेलेक्ट करना होगा।
  • फिर यहां Download के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • ध्यान रहे कि ऐसे ऐप्स काफी ad के साथ आते हैं। ऐसे में किसी भी लिंक करने से पहले देख लें।

YouTube से करें डाउनलोड:

अगर आपको ऐप्स पर मिले ऑप्शन पसंद नहीं आए तो आप YouTube सर्च में जाकर karwa Chauth Video Status लिख सकते हैं। इसके बाद बारी-बारी से वीडियोज को सुन सकते हैं। इनमें से जो पसंद आए उसका URL कॉपी कर SSYoutube जैसे किसी फ्री यूट्यूब डाउनलोडर में पेस्ट कर सकते हैं और वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article