टेक एंड गैजेट्स

Father's Day 2025 Wishes Video Status: व्हाट्सएप पर ऐसे कहें 'थैंक यू डैड', पिघल जाएगा पापा का दिल

फादर्स डे व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो, Happy Fathers Day 2025 Wishes Whatsapp Status Video: इस बार फादर्स डे 15 जून 2025 यानी कल मनाया जाएगा। अगर आप भी अपने पापा को डिजिटल तरीके से विश करना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप पर एक प्यारा सा वीडियो स्टेटस उनकी आंखों में खुशी ला सकता है।

Image

फादर्स डे व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो

Happy Fathers Day 2025 Wishes Whatsapp Status Video: हर साल जून महीने का तीसरा रविवार फादर्स डे (Father’s Day) के रूप में मनाया जाता है, और इस बार यह 15 जून 2025 को है। इस दिन बच्चे अपने पापा के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करते हैं। यदि आप भी इस बार कुछ खास करना चाहते हैं, तो सिर्फ एक मैसेज नहीं बल्कि एक स्पेशल व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस से उन्हें सरप्राइज दें। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे आसान तरीके, जिनसे आप Father's Day वीडियो स्टेटस डाउनलोड करके अपने पापा के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

यूट्यूब से डाउनलोड करें फादर्स डे स्पेशल वीडियो

  • क्रिएटिव वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए यूट्यूब सबसे आसान और लोकप्रिय विकल्प है।
  • सबसे पहले यूट्यूब ऐप खोलें।
  • सर्च बॉक्स में टाइप करें: "Father’s Day WhatsApp Status Video 2025"
  • जो वीडियो आपको पसंद आए, उसका लिंक कॉपी करें।
  • अब किसी यूट्यूब वीडियो डाउनलोडर साइट जैसे Y2Mate या SaveFrom.net पर जाएं और लिंक पेस्ट करें।
  • वीडियो को MP4 फॉर्मेट में डाउनलोड करें ताकि व्हाट्सएप पर आसानी से चल सके।
  • इस वीडियो को आप स्टेटस पर लगा सकते हैं या सीधे पापा को भेजकर उन्हें चौंका सकते हैं।

मोबाइल ऐप्स से करें वीडियो स्टेटस डाउनलोड

  • गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जो खासतौर पर वीडियो स्टेटस के लिए बनाए गए हैं।
  • Google Play Store या Apple App Store खोलें।
  • सर्च करें: “Father’s Day Video Status 2025”
  • रेटिंग और रिव्यू देखकर बेस्ट ऐप को डाउनलोड करें (जैसे ShareChat, VidStatus, Moj)।
  • ऐप खोलें और सर्च बॉक्स में Father’s Day टाइप करें।
  • वीडियो सेलेक्ट करें, डाउनलोड करें और व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाएं।
  • कुछ ऐप में डायरेक्ट शेयर करने का विकल्प भी होता है, जिससे डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं।

वेबसाइट्स से भी डाउनलोड कर सकते हैं वीडियो

  • अगर आप मोबाइल ऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो कुछ वेबसाइट्स पर भी शानदार वीडियो मौजूद हैं।
  • Pexels, Pixabay, Pinterest और StatusDL जैसी वेबसाइटों पर HD क्वालिटी वीडियो फ्री में उपलब्ध हैं।
  • गूगल पर सर्च करें: "Father's Day 2025 WhatsApp Video Status Download"
  • अपनी पसंद की वेबसाइट पर जाएं, वीडियो ब्राउज़ करें और डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
  • ध्यान दें कि वीडियो MP4 फॉर्मेट में हो ताकि वो आसानी से प्ले हो सके।

खुद बनाएं पर्सनलाइज़्ड वीडियो स्टेटस

  • अगर आप पापा को कुछ एक्स्ट्रा स्पेशल दिखाना चाहते हैं, तो खुद का बनाया वीडियो सबसे बेस्ट रहेगा।
  • Canva, VN Video Editor या Kinemaster जैसे फ्री ऐप्स का इस्तेमाल करें।
  • पापा के साथ की फोटो जोड़ें, एक प्यारा सा मैसेज लिखें और बैकग्राउंड म्यूजिक लगाएं।
  • यह वीडियो सेव करें और व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर करें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article