टेक एंड गैजेट्स

Govardhan Puja 2022 Wishes WhatsApp Status: स्टेटस में लगाने के लिए ऐसे डाउनलोड करें इमेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 11:44 AM IST

Govardhan Puja 2022 Wishes WhatsApp Status Video and Images Download in Hindi: भारत में आज गोवर्धन पूजा की जा रही है। सूर्य ग्रहण की वजह से पूजा कल यानी 25 अक्टूबर को नहीं हो पाई थी। अगर इस मौके पर आप इमेज स्टेटस में लगाना चाहते हैं। तो इसे डाउनलोड करने का तरीका यहां जानें।

Image

Govardhan Puja 2022

Photo : iStock

Govardhan Puja 2022 Wishes WhatsApp Status Video and Images Download in Hindi: भारत में हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। हालांकि, इस बार 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई। लेकिन, अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजा नहीं की गई है। ऐसे में आज इस त्योहार को मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा को भारत के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा-अर्चना की जाती है। बहरहाल, आजकल हर त्योहारों पर लोग दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं देते हैं और स्टेटस भी लगाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी वॉट्सऐप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं और स्टेटस में इमेज लगाना चाहते हैं। तो इसे डाउनलोड करने का तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं।

ऐसे डाउनलोड करें इमेज:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • फिर यहां सर्च में Govardhan Puja Greetings लिखकर सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपको कई ऐप नजर आएंगे।
  • इनमें से आपको उस ऐप को डाउनलोड करना होगा, जिसमें Images या Greetings लिखे हों।
  • इसके बाद आपको ऐप को ओपन करें इमेज को डाउनलोड करना होगा।
  • फिर गैलरी से जाकर आप इसे स्टेटस में भी लगा सकते हैं या किसी भी भेज भी सकते हैं।

Google पर करें सर्च:

अगर आपको गूगल प्ले स्टोर पर बेहतर रिजल्ट ना मिले। तो आप Govardhan Puja Greetings लिखकर गूगल पर भी सर्च कर सकते हैं। इसके बाद सामने आए लिंक्स में से अपनी पसंद के लिंक से इमेज को डाउनलोड कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article