टेक एंड गैजेट्स

प्ले-स्टोर पर Google की बड़ी कार्रवाई, चपेट में आए 26 करोड़ मोबाइल ऐप्स

ब्लॉग में Google ने बताया कि उसने 80,000 से अधिक डेवलपर अकाउंट बंद किए, जो धोखाधड़ी, मैलवेयर फैलाने या बार-बार पॉलिसी तोड़ने में शामिल थे। इसके अलावा करीब 2.55 लाख ऐप्स को संवेदनशील यूजर डेटा तक अनावश्यक पहुंच लेने से भी रोका गया।

Image

Google Blocked 266 Million Risky App Installs

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google ने 2025 के लिए अपने एंड्रॉयड इकोसिस्टम की सुरक्षा को और मजबूत बनाने का दावा किया है। कंपनी ने बताया कि उसने पूरे साल में 26.6 करोड़ (266 मिलियन) जोखिम भरे ऐप इंस्टॉल प्रयासों को ब्लॉक किया। साथ ही 17.5 लाख (1.75 मिलियन) से ज्यादा ऐसे ऐप्स को Google Play पर पब्लिश होने से रोका, जो उसकी नीतियों का उल्लंघन कर रहे थे।

80 हजार से ज्यादा डेवलपर अकाउंट पर कार्रवाई

हाल ही में पब्लिश हुए सिक्योरिटी ब्लॉग में Google ने बताया कि उसने 80,000 से अधिक डेवलपर अकाउंट बंद किए, जो धोखाधड़ी, मैलवेयर फैलाने या बार-बार पॉलिसी तोड़ने में शामिल थे। इसके अलावा करीब 2.55 लाख ऐप्स को संवेदनशील यूजर डेटा तक अनावश्यक पहुंच लेने से भी रोका गया।

प्राइवेसी नियम और AI टूल्स की बड़ी भूमिका

कंपनी ने बताया कि उसने प्राइवेसी पॉलिसी को और सख्त किया है। Android Studio में Play Policy Insights और Google Play के Data Safety सेक्शन जैसे टूल्स के जरिए डेवलपर्स को कम से कम संवेदनशील परमिशन मांगने के लिए प्रोत्साहित किया गया। Google का कहना है कि उसकी जेनरेटिव AI आधारित रिव्यू सिस्टम अब ऐप्स को शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में ही स्कैन कर लेती है, जिससे मैलवेयर, स्पाइवेयर और फाइनेंशियल फ्रॉड वाले ऐप्स को पहले ही पकड़ लिया जाता है।

फर्जी रेटिंग और रिव्यू पर सख्ती

यूजर्स का भरोसा बनाए रखने के लिए Google ने अपने एंटी-स्पैम सिस्टम को भी मजबूत किया। कंपनी के अनुसार 16 करोड़ (160 मिलियन) फर्जी रेटिंग और रिव्यू को ब्लॉक किया गया। इससे रिव्यू बॉम्बिंग जैसी घटनाओं के कारण एप्स की रेटिंग में औसतन 0.5 स्टार की गिरावट को रोका जा सका।

Google Play Protect का दायरा बढ़ा

Android की बिल्ट-इन सुरक्षा सेवा Google Play Protect को और बेहतर बनाया गया। पहले इसे सिंगापुर में पायलट किया गया था, लेकिन अब इसे 185 बाजारों में विस्तार दिया गया है, जिससे 2.8 अरब से अधिक एंड्रॉयड डिवाइस कवर हो रहे हैं। इस सिस्टम ने 2025 में 2.66 करोड़ नहीं बल्कि 26.6 करोड़ जोखिम भरे इंस्टॉलेशन प्रयासों को रोका और 8.72 लाख हाई-रिस्क ऐप्स से यूजर्स को सुरक्षित रखा।

कॉल के दौरान ठगी रोकने के लिए नया फीचर

Google ने सोशल इंजीनियरिंग और फोन कॉल के दौरान होने वाली ठगी को रोकने के लिए नया इन-काल स्कैम प्रोटेक्शन फीचर भी शुरू किया है। यह फीचर सक्रिय कॉल के दौरान यूजर को Play Protect बंद करने से रोकता है, ताकि ठग किसी को बहकाकर सुरक्षा सिस्टम बंद न करवा सकें और बीच कॉल में खतरनाक ऐप इंस्टॉल न करवा सकें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article