टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT से टक्कर लेने आ रहा GoogleAI Bard, सर्च का रिजल्ट मिलेगा बेहद दिलचस्प

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 7, 2023, 11:54 AM IST

दुनियाभर में ChatGPT बेहद पॉपुलर हो चुका है और सिर्फ 2 महीने में 10 करोड़ यूजर्स ने इसका इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है. अब इसकी टक्कर में Google भी अपनी AI Service लॉन्च करने वाली है जिसका नाम बार्ड होगा.

Image

बार्ड नाम से एक नई एक्सपेरिमेंटल सर्विस जल्द पेश की जाने वाली है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ChatGPT की टक्कर में आ रहा बार्ड
  • GoogleAI सर्विस जल्द लॉन्च होगी
  • सर्च रिजल्ट में अब बढ़ेगी दिलचस्पी

GoogleAI Bard To Lock Horns With ChatGPT: चैटजीपीटी बेहद तेजी से यूजर्स के बीच अपनी पकड़ बना रहा है और सिर्फ 2 महीने में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली इस ऐप ने 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जुटा लिए हैं. इसका मुकाबला करने के लिए अब गूगल भी मैदान में उतर चुका है जिसकी जानकारी कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने दी है. बार्ड नाम से एक नया एक्सपेरिमेंटल सर्विस जल्द पेश की जाने वाली है जो गूगलएआई होगा और ये लेंग्वेज मॉडल फॉर डायलॉग एप्लिकेशंस के जरिए काम करेगा.

चैटजीपीटी जैसा ही होगा बार्ड!

सुंदर पिचाई ने बार्ड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये दुनियाभर की जानकारी हमारे व्यापक लेंग्वेज मॉडल्स के जरिए पावर, इंटेलिजेंस और क्रिएटिव तरीके से देगा. ये ताजा और उच्च गुणवत्ता वाले जवाब देने के लिए जानकारी वेब से लेता है. आज से हम अपने विश्वस्नीय बाहरी टेस्टर्स के लिए बार्ड का उपयोग शुरू कर रहे हैं. इसके बाद हम उपलब्ध फीडबैक को गूगल द्वारा की गई टेस्टिंग से मिलाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बार्ड से मिले जवाब क्वालिटी, सेफ्टी और तर्क के मामले में पुख्ता हों.

आने वाले कुछ दिन में मिलेगी सर्विस

सुंदर पिचाई ने कहा कि आने वाले कुछ हफ्तों में ज्यादातर लोगों को ये सर्विस मिलना शुरू हो जाएगी. हम इसे जल्दी लॉन्च करेंगे ताकि इसे बेहतर बनाया जा सके. लोग गूगल का इस्तेमाल गहन जानकारी के लिए करते हैं, ऐसे में एआई हमें लोगों की जरूरतों के बारे में बताएगा. हम गूगल सर्च में एआई पावर्ड फीचर्स जोड़ने वाले हैं जिससे यूजर्स को बेहतद परिणाम मिलेंगे और वो इसे ज्यादा इस्तेमाल कर पाएंगे. गूगल इस्तेमाल करने वालां का अनुभव निश्चित तौर पर अब पहले से कई गुना बेहतर होने वाला है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article